- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हिंगोली
- /
- यात्री ने साथियों के साथ एसटी बस...
मारपीट: यात्री ने साथियों के साथ एसटी बस कंडक्टर पर किया जानलेवा हमला, टिकट को लेकर हुआ था विवाद

Hingoli News. शहर के बस स्टैंड पर टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद एक यात्री ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसटी बस के कंडक्टर पर घातक हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना गुरुवार सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसटी महामंडल की बस गुरुवार सुबह हिंगोली तहसील के केंद्रा गांव से हिंगोली बस स्टैंड की ओर आ रही थी। रास्ते में टिकट को लेकर देवाला निवासी दिलीप गणपत सिरसाट और बस कंडक्टर संजय लक्ष्मण अडकिणे के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दिलीप सिरसाट ने मोबाइल फोन के जरिए अपने साथियों को हिंगोली बस स्टैंड पर बुला लिया।
यह भी पढ़े -हिंगोली जिले में झटके हुए महसूस - किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं, अफवाहों से बचने की अपील
बस के बस स्टैंड पहुंचते ही पहले से मौजूद आरोपियों ने बस में घुसकर दिलीप सिरसाट के साथ मिलकर कंडक्टर संजय अडकिणे पर फाइटर पंच सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में संजय अडकिणे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बस डिपो के कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप तत्काल काम बंद कर दिया। घायल कंडक्टर को उपचार के लिए जिला शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़े -बिना अनुमति दो ट्रांसफार्मर लगाने के मामले में किसान समेत दो पर केस दर्ज, महावितरण की जांच में खुलासा
इस मामले में कलमनुरी तहसील के कामठा निवासी संजय लक्ष्मण अडकिणे की शिकायत पर हिंगोली शहर पुलिस ने विशाल दिलीप सिरसाट (पिंपरी खुर्द), राहुल भिकाजी पुंडगे (ढेगज), दिलीप गणपत सिरसाट (देवाला), अजय सोनाले (तलेगांव), बालू प्रल्हाद राठोड, संतोष बांगर (वंजारवाडा, हिंगोली), सुभाष करे (देवाला), कृष्णा सिरोले (सावंगी) तथा पिराजी राठोड (गांगलवाड़ी) सहित कुल नौ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 132, 121(1), 189(1), 189(2), 190 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक संजय मार्के कर रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Created On :   2 July 2026 9:11 PM IST









