श्रीलंका संग सैन्य अभ्यास के बाद कोच्चि की ओर बढ़ा ‘आईओएस सागर’

श्रीलंका संग सैन्य अभ्यास के बाद कोच्चि की ओर बढ़ा ‘आईओएस सागर’
भारतीय नौसेना का इंडियन ओशन शिप (आईओएस) सागर सोमवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से रवाना हुआ। यह नौसैनिक जहाज तीन दिवसीय पोर्ट कॉल पर था। इस यात्रा ने भारत और श्रीलंका की समुद्री साझेदारी को और अधिक मजबूती प्रदान की है। साथ इस यात्रा ने ही हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के ‘महासागर’ विजन यानी क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र प्रगति की सोच को आगे बढ़ाया है। कोलंबो से रवाना होने के बाद ‘सागर’ ने श्रीलंका नौसेना के युद्धपोत नंदिमित्र के साथ पैसेज सैन्य एक्सरसाइज की।

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना का इंडियन ओशन शिप (आईओएस) सागर सोमवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से रवाना हुआ। यह नौसैनिक जहाज तीन दिवसीय पोर्ट कॉल पर था। इस यात्रा ने भारत और श्रीलंका की समुद्री साझेदारी को और अधिक मजबूती प्रदान की है। साथ इस यात्रा ने ही हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के ‘महासागर’ विजन यानी क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र प्रगति की सोच को आगे बढ़ाया है। कोलंबो से रवाना होने के बाद ‘सागर’ ने श्रीलंका नौसेना के युद्धपोत नंदिमित्र के साथ पैसेज सैन्य एक्सरसाइज की।

दोनों देशों की नौसेनाओं के इस अभ्यास में सामरिक युद्धाभ्यास और संचार ड्रिल शामिल थीं। इनका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल, समुद्री संचालन क्षमता और इंटरऑपरेबिलिटी को और मजबूत करना था। फिलहाल इंडियन ओशन शिप सागर कोच्चि की ओर रवाना हो चुका है। यह मिशन हिंद महासागर क्षेत्र में साझेदार देशों के बीच समुद्री सहयोग, मित्रता और सामूहिक सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भारत के प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

कोलंबो प्रवास के दौरान इंडियन ओशन शिप सागर के कमांडिंग ऑफिसर ने श्रीलंका नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भारत व श्रीलंका के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने, क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत करने और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित करने को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता हुई। भारतीय जहाज पर एक डेक रिसेप्शन भी आयोजित किया गया। यह डेक रिसेप्शन भी इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा। इसमें नौसेना अधिकारियों, राजनयिकों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के जरिए बहुराष्ट्रीय नौसैनिक दलों के बीच पेशेवर संबंध और क्षेत्रीय सहयोग की भावना को मजबूती मिली।

इस नौसैनिक जहाज में केवल भारत ही नहीं, बल्कि 16 देशों के नौसैनिक कर्मी भी मौजूद हैं। बहुराष्ट्रीय दल के साथ यह भारतीय युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में अपने परिचालन तैनाती मिशन पर है। भारत का यह महासागरीय पोत ‘आईओएस सागर’ 15 मई को कोलंबो बंदरगाह पहुंचा था। श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश के समय श्रीलंकाई नौसेना के युद्धपोत ने आईओएस सागर को एस्कॉर्ट करते हुए बंदरगाह तक पहुंचाया था। यहां कोलंबो में आउटरीच गतिविधियों के तहत आईओएस सागर पर श्रीलंका नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय स्कूली बच्चों और भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे। नौसेना ने इन सभी का स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने जहाज की परिचालन क्षमताओं और नौसैनिक जीवन को करीब से देखा व अनुभव किया। इस पड़ाव के दौरान कई पेशेवर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। श्रीलंका नौसेना और इंडियन ओशन शिप सागर के जवानों के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच खेला गया। इससे दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी तालमेल और सौहार्द बढ़ा। इसके अलावा जहाज के बहुराष्ट्रीय दल ने गॉल और कैंडी शहरों का सांस्कृतिक दौरा किया और श्रीलंका की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 May 2026 7:35 PM IST

Tags

Next Story