एसएससी भर्ती अलर्ट लोअर डिवीजन क्लर्क सहित 149 पदों पर आवेदन शुरू, 26 जून तक अवसर

एसएससी भर्ती अलर्ट  लोअर डिवीजन क्लर्क सहित 149 पदों पर आवेदन शुरू, 26 जून तक अवसर
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के तहत अलग-अलग सेवा/कैडर में जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए)/लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के कुल 149 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के तहत अलग-अलग सेवा/कैडर में जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए)/लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के कुल 149 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एसएससी की ओर से जारी 149 रिक्तियों में केंद्रीय पासपोर्ट संगठन, विदेश मंत्रालय से 50; सशस्त्र बल मुख्यालय लिपिकीय सेवा से 31; विदेश मंत्रालय (कैडर सेल) से 7; रेलवे बोर्ड सचिवालय लिपिकीय सेवा से 12; केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण से 4; भारत के महापंजीयक कार्यालय से 17; राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन से 9; कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय से 1; विकास आयुक्त (एमएसएमई) का कार्यालय से 13; केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो से 2; राजभाषा विंग, विधायी विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय से 1; और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, गृह मंत्रालय से 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के रात 11 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ 'क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक नंबर 12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' के पते पर 3 जुलाई के शाम 6 बजे तक डाक के माध्यम से पहुंचाना होगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण या संबंधित योग्यता होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित एवं लिखित परीक्षा, सेवा अभिलेख का मूल्यांकन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 19,900 से 63,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) जुलाई से अगस्त के बीच आयोजित होने की संभावना है। वहीं, उम्मीदवारों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jun 2026 8:51 PM IST

Tags

Next Story