एसटीसीएल भर्ती 2026 15 पदों पर आवेदन जारी, 11 अक्टूबर तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) ने संविदा के आधार पर एक्जीक्यूटिव (ऑपरेशन्स) समेत विभिन्न 15 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट के अनुसार अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।
एसटीसीएल की ओर से जारी 15 रिक्तियों में एक्जीक्यूटिव (ऑपरेशन्स) (नासिक, बिहार, छत्तीसगढ़, नागपुर) के 4, सीनियर एक्जीक्यूटिव (ऑपरेशन्स) (देहरादून) का 1, एसोसिएट (ऑपरेशन्स) (जम्मू, देहरादून, कोलकाता, सतारा, नासिक, बिहार, छत्तीसगढ़) के 7 और डिप्टी मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन्स) (जम्मू, कोलकाता, मध्य-प्रदेश) के 3 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।
अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या ग्रेजुएशन के साथ एमबीए/पीजीडीएम (ऑपरेशन) होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 3 से 8 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीवी की जांच और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 5 से 13.75 लाख रुपए के बीच प्रतिवर्ष होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां पद से संबंधित जारी अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर अपनी अपडेटेड सीवी सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले ईमेल कर दें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 Sept 2026 8:23 PM IST












