सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया मोटिवेशन, जिमनास्टिक रिंग्स पर दिखाए हैरतअंगेज करतब

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया मोटिवेशन, जिमनास्टिक रिंग्स पर दिखाए हैरतअंगेज करतब
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा न केवल अपनी शानदार अदाकारी बल्कि, फिटनेस और अनुशासित जीवनशाली के लिए जाने जाते हैं। सोमवार को उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया।

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा न केवल अपनी शानदार अदाकारी बल्कि, फिटनेस और अनुशासित जीवनशाली के लिए जाने जाते हैं। सोमवार को उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया।

सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे जिम में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में सिद्धार्थ जिमनास्टिक रिंग्स का इस्तेमाल करते हुए अपने ऊपरी शरीर की मजबूती पर काम कर रहे हैं। वीडियो में उनकी एकाग्रता और शारीरिक ताकत साफ झलक रही है। सिद्धार्थ अपनी बॉडी को बैलेंस करते हुए रिंग्स पर कठिन एक्सरसाइज कर रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर कितने गंभीर हैं।

अभिनेता ने अपना वीडियो पोस्ट कर लिखा, "कोई शॉर्टकट नहीं। बस मेहनत।"

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्मों की तैयारी के लिए अक्सर अपनी बॉडी में बदलाव करते रहते हैं। जिमनास्टिक रिंग्स का अभ्यास उनकी इसी तैयारी का एक हिस्सा माना जा रहा है।

अभिनेता जल्द ही एकता कपूर की फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म को लेकर अधिक जानकारी अभी शेयर नहीं की है।

इसके अलावा, वह जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'परम सुंदरी' में भी नजर आए थे। एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जो केरल की पृष्ठभूमि पर बनी है। दिनेश विजान द्वारा निर्मित और तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित फिल्म एक 'क्रॉस-कल्चरल' लव स्टोरी है, जो उत्तर और दक्षिण भारत के बीच के सांस्कृतिक अंतर को हास्य के साथ दिखाती है। फिल्म की कहानी परम (युवक) के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो एआई-आधारित डेटिंग ऐप के जरिए अपनी आत्मा (सुंदरी) को खोजने केरल जाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 11:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story