सूरत के कतारगाम के रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

सूरत के कतारगाम के रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
सूरत के कतारगाम के रिहायशी इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जहां सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है।

सूरत, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सूरत के कतारगाम के रिहायशी इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जहां सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है।

दरअसल, सूरत के कतारगाम इलाके में सिंगणपुर रोड पर स्थित एक इमारत में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची और इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है।

इस इमारत के नीचे वंदन एंटरप्राइजेज नामक पीवीसी बनाने वाली कंपनी का ऑफिस और तीसरी मंजिल पर पीवीसी का गोदाम है। वहीं, दूसरी मंजिल पर लोग रहते हैं। घटना को लेकर फायर ऑफिसर एसडी. धोबी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हमारी टीम को एक कॉल के माध्यम से सूचना मिली थी कि कतारगाम इलाके में वंदन एंटरप्राइजेज में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने आगे बताया कि फायर फाइटर की टीम ने आग की लपटों में फंसे 2 से 3 लोगों का रेस्क्यू किया है। अभी घटनास्थल पर कूलिंग का काम किया जा रहा है।

बता दें कि आग लगने की एक इसी प्रकार की दूसरी घटना सोमवार को नई दिल्ली से सामने आई, जहां दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की सतर्कता, साहस और त्वरित कार्रवाई की बदौलत एक बड़ा अग्निकांड टल गया। दुग्गल कॉलोनी, गेट नंबर-2 में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल जितेंद्र और हेड कांस्टेबल विष्णु बिना पीसीआर कॉल का इंतजार किए तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और आग से प्रभावित घर के आसपास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Aug 2026 7:48 PM IST

Tags

Next Story