सूर्यांश-प्रियांश की दमदार पारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक वनडे में 275 रन बनाकर सिमटी भारत-ए

सूर्यांश-प्रियांश की दमदार पारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक वनडे में 275 रन बनाकर सिमटी भारत-ए
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच तीसरा अनौपचारिक वनडे मुकाबला क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत-ए की पूरी टीम 47.3 ओवर में 275 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

पुडुचेरी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच तीसरा अनौपचारिक वनडे मुकाबला क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत-ए की पूरी टीम 47.3 ओवर में 275 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 83 रन जोड़े। प्रभसिमरन 34 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके लगाए। वहीं, प्रियांश अपने अर्धशतक से एक रन दूर रह गए और वह 45 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

देवदत्त पडिक्कल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 57 गेंदों में 33 रन बनाकर मिचेल ओवेन का शिकार बने। पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रजत पाटीदार का प्रदर्शन इस मुकाबले में निराशाजनक रहा और वह 3 रन ही बना सके। निशांत सिंधु 5 रन ही बना पाए।

159 के स्कोर पर 6 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही भारत-ए की पारी को सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने संभाला। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 77 गेंदों में 85 रन जोड़े। विपराज 44 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यांश अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 60 गेंदों में 66 रन बनाने के बाद सरदलैंड की गेंद पर निखिल चौधरी को कैच देकर पवेलियन लौटे।

अनुकूल रॉय 11 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से गेंदबाजी में विल सदरलैंड ने 8 ओवर के स्पेल में 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, बेन ड्वार्शुइस ने 8.3 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट झटके। लियाम स्कॉट 26 रन देकर 2 विकेट निकालने में सफल रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 1:26 PM IST

Tags

Next Story