सरे लौटे राहुल चाहर, टीम के लिए खेलेंगे 8 काउंटी मैच

सरे लौटे राहुल चाहर, टीम के लिए खेलेंगे 8 काउंटी मैच
भारतीय स्पिनर राहुल चाहर काउंटी चैंपियनशिप में आठ मुकाबलों के लिए सरे लौटेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अप्रैल से होगी, लेकिन चाहर 7 जून को ओवल में हैम्पशायर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से नजर आएंगे।

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय स्पिनर राहुल चाहर काउंटी चैंपियनशिप में आठ मुकाबलों के लिए सरे लौटेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अप्रैल से होगी, लेकिन चाहर 7 जून को ओवल में हैम्पशायर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से नजर आएंगे।

सरे के मेंस क्रिकेट डायरेक्टर एलेक स्टीवर्ट ने कहा, "राहुल ने पिछले साल हैम्पशायर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत साबित की थी। हम उनका टीम में वापस स्वागत करने और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह सरे के लिए क्रिकेट मैच जीतने में किस तरह योगदान दे सकते हैं।"

राहुल चाहर ने कहा, "मैं इस सीजन में सरे वापस आने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे 2025 में अपना छोटा सा कार्यकाल बहुत पसंद आया था, और जब मैंने एलेक स्टीवर्ट से बात की, तो इस सीजन में वापस आने का मौका मिलते ही तुरंत हामी भर दी। सरे एक सफल क्लब है और मैं 2026 में टीम को उसके लक्ष्य हासिल करने में मदद करना चाहता हूं।"

पिछले सितंबर में सरे के लिए अपने डेब्यू मैच में चाहर ने 10 विकेट लिए थे। इन 10 में से 8 विकेट (51/8) उन्होंने दूसरी पारी में लिए थे। यह सरे के लिए डेब्यू करने वाले किसी भी खिलाड़ी का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। इसी के साथ राहुल ने विलियम मूडी (61/7) के 166 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था।

राहुल चाहर भारत की ओर से 6 टी20 मैच खेले, जिसमें 7 विकेट निकाले। इसके अलावा, उन्होंने एकमात्र वनडे मुकाबले में 3 विकेट हासिल किए। राहुल फर्स्ट-क्लास स्तर पर 27 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 46 पारियों में 101 विकेट अपने नाम किए, जबकि 60 लिस्ट-ए मैच में उनके नाम 106 विकेट हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। मई के अंत तक, चाहर आईपीएल में व्यस्त रहेंगे। वह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 6:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story