टी20 सीरीज बेथ मूनी की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 43 रन से हराया

टी20 सीरीज बेथ मूनी की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 43 रन से हराया
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। शुक्रवार को अर्नोस वेले स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में बेथ मूनी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

किंग्सटाउन, 20 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। शुक्रवार को अर्नोस वेले स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में बेथ मूनी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल 8 और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं फोएबे लिचफिल्ड 6 रन बनाकर आउट हो गईं। दोनों का विकेट 34 के स्कोर पर गिर गया था। इसके बाद पारी की शुरुआत करने आईं बेथ मूनी और एल्सी पेरी ने टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की मजबूत साझेदारी कर टीम का स्कोर 16.3 ओवर में 133 तक पहुंचा दिया।

पेरी तीसरे विकेट के रूप में 32 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेलकर आउट हुईं।

बेथ मूनी ने 55 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 79 रन की पारी खेली। मूनी चौथे विकेट के रूप में 143 के स्कोर पर आउट हुईं। मूनी और पेरी के अलावा निचले क्रम का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 164 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की तरफ से डिएंड्रा डॉटिन ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 और शिनले हेनरी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। जाहजारा क्लेक्सटन को 1 विकेट मिला।

165 का लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज 20 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन ही बना सकी और 43 रन से मैच हार गई। वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक 45 रन कियाना जोसेफ ने बनाए। इसके अलावा, स्टेफनी टेलर ने 28 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलाना किंग ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3, जॉर्जिया वेयरहेम ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 और किम गार्थ ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिए।

बेथ मूनी प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 March 2026 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story