तमिलनाडु के मुख्य सचिव डॉ. एम. साई कुमार के सेवा विस्तार को केंद्र की मंजूरी, छह महीने और रहेंगे पद पर

तमिलनाडु के मुख्य सचिव डॉ. एम. साई कुमार के सेवा विस्तार को केंद्र की मंजूरी, छह महीने और रहेंगे पद पर
केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव डॉ. एम. साई कुमार (आईएएस, तमिलनाडु कैडर, 1990 बैच) के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया।

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव डॉ. एम. साई कुमार (आईएएस, तमिलनाडु कैडर, 1990 बैच) के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार ने तमिलनाडु सरकार के 3 जून 2026 के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए डॉ. एम. साई कुमार को 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक, यानी छह महीने का सेवा विस्तार प्रदान किया है।

यह सेवा विस्तार अखिल भारतीय सेवाएं (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16(1) के तहत मंजूर किया गया है।

इस संबंध में जारी पत्र दिनांक 15 जुलाई 2026 को भारत सरकार के अवर सचिव राजेश कुमार यादव ने तमिलनाडु सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (लोक विभाग) को संबोधित करते हुए जारी किया।

पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव के आधार पर डॉ. एम. साई कुमार के सेवा विस्तार को औपचारिक स्वीकृति प्रदान करती है। आदेश की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, तमिलनाडु के मुख्य सचिव तथा नई दिल्ली स्थित तमिलनाडु भवन के प्रधान रेजिडेंट आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

डॉ. एम. साई कुमार तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद वह निर्धारित सेवानिवृत्ति तिथि के बाद भी 28 फरवरी 2027 तक अपने पद पर बने रहेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 July 2026 5:04 PM IST

Tags

Next Story