तमिलनाडु के अरियालुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत, जांच के आदेश

तमिलनाडु के अरियालुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत, जांच के आदेश
तमिलनाडु के अरियालुर जिले में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में काम करने के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जिला प्रशासन के अनुसार, ऑक्सीजन की कमी के कारण तीनों की जान चली गई।

अरियालुर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के अरियालुर जिले में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में काम करने के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जिला प्रशासन के अनुसार, ऑक्सीजन की कमी के कारण तीनों की जान चली गई।

यह हादसा शुक्रवार को अरियालुर जिले के सेंथुरई तालुका में सेंथुरई से नल्लमपालयम जाने वाली सड़क पर हुआ। यहां मरुथमुथु के बेटे सुब्रमण्यम का नया मकान बनाया जा रहा था।

निर्माण कार्य के तहत सेप्टिक टैंक के अंदर कंक्रीट डालने के बाद तीन मजदूर उसे सहारा देने के लिए लगाए गए बोर्ड हटा रहे थे। इसी दौरान टैंक के अंदर ऑक्सीजन की कमी के कारण तीनों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान तिरुवरूर जिले के सीनिवासपुरम कदरमकोंडान गांव निवासी 42 वर्षीय भास्कर, तिरुवरूर जिले के पुलिवलम गांव निवासी 60 वर्षीय दिनाकरन और अरियालुर जिले के सेंथुरई तालुका के नक्कमपाडी गांव निवासी 45 वर्षीय रामचंद्रन के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग, पुलिस और श्रम कल्याण विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जिला प्रशासन ने पुलिस को घटना के संबंध में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अरियालुर की जिला कलेक्टर एन. मिरुनालिनी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के परिवारों को उचित राहत प्रदान करने के लिए भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि टैंक नया बना था और कई दिनों से बंद था, जिसमें उसमें ऑक्सीजन की भारी कमी थी। ऐसे उसमें उतरे तीन मजंदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सेंदुरई पुलिस ने मामला दर्ज कर ठेकेदार सुब्रमण्यन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 11:59 PM IST

Tags

Next Story