तमिलनाडु थेनी सब-जेल से भागे 17 कैदी, ड्रोन सर्विलांस से 8 अन्य धराए, वीडियो जारी

तमिलनाडु  थेनी सब-जेल से भागे 17 कैदी, ड्रोन सर्विलांस से 8 अन्य धराए, वीडियो जारी
तमिलनाडु के थेनी जिले में सब-जेल से कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई है। तमिलनाडु साउथ जोन पुलिस ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन निगरानी की मदद से भागे हुए कैदियों को तुरंत ट्रैक कर पकड़ लिया गया है। पुलिस ने तलाशी अभियान का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।

थेनी, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के थेनी जिले में सब-जेल से कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई है। तमिलनाडु साउथ जोन पुलिस ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन निगरानी की मदद से भागे हुए कैदियों को तुरंत ट्रैक कर पकड़ लिया गया है। पुलिस ने तलाशी अभियान का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात थेनी सब-जेल में 17 कैदी एक जेल गार्ड के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया।

घटना के तुरंत बाद इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। रात में ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 कैदियों को पकड़ लिया था। इसके बाद मंगलवार सुबह एक और कैदी को एक ऑटो-रिक्शा चालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे वापस जेल भेज दिया गया। इस तरह शुरुआत में 5 कैदियों की गिरफ्तारी हो गई थी।

इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए तमिलनाडु जेल विभाग के डीजीपी संदीप राय राठौर चेन्नई से सीधे थेनी पहुंचे। उन्होंने सब-जेल का मौका-मुआयना किया और जेल की सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

फरार कैदियों की तलाश के लिए पुलिस ने मंगलवार सुबह से आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। जंगल और पहाड़ी इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए तलाशी अभियान चलाया गया। ड्रोन फुटेज में कैदी झाड़ियों और जंगल में छिपे हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अन्य कैदियों को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार कैदियों की संख्या 8 बताई जा रही है।

पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "थेनी जिले में पुलिस ने ड्रोन निगरानी का इस्तेमाल करके भागे हुए कैदियों की तुरंत पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बहुत तेजी और मुस्तैदी से कार्रवाई की।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story