तंजीद हसन की शतकीय पारी, पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने 5 विकेट खोकर बनाए 290 रन

तंजीद हसन की शतकीय पारी, पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने 5 विकेट खोकर बनाए 290 रन
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए। टीम की ओर से तंजीद हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

ढाका, 15 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए। टीम की ओर से तंजीद हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी रही। सैफ हसन और तंजीद हसन तमीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 18.1 ओवर में 105 रनों की साझेदारी निभाई। सैफ 55 गेंदों का सामना करने के बाद 36 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नजमुल हुसैन शान्तो भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लिटन दास ने 51 गेंदों में एक चौके और छक्के की मदद से 41 रन बनाए।

हालांकि, तंजीद हसन एक छोर संभालकर खड़ रहे, और उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। तंजीद ने 107 गेंदों में 107 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। तौहीद हृदोय ने अंत के ओवरों में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली। हृदोय ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए।

गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से हैरिस रऊफ का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा। उन्होंने 10 ओवर में 52 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद ने एक-एक विकेट चटकाया। तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। पहले एकदिवसीय मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 128 रनों से जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, गाजी गोरी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, साद मसूद, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हैरिस रऊफ और अबरार अहमद।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान और नाहिद राणा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story