तंजीद-इस्लाम की दमदार पारी, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में मजबूत स्थिति में बांग्लादेश

तंजीद-इस्लाम की दमदार पारी, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में मजबूत स्थिति में बांग्लादेश
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का पहला दिन बांग्लादेश के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 317 रन लगा दिए हैं।

अबू धाबी, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का पहला दिन बांग्लादेश के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 317 रन लगा दिए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को शादमान इस्लाम और तंजीद हसन तमीम ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 124 रन जोड़े। इस्लाम 7 चौकों की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तंजीद शतक से चूक गए और वह 71 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए।

मोमिनुल हक अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 39 रन बनाने के बाद आउट हुए। वहीं, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 29 रन बनाकर कैस अहमद की गेंद पर आउट हुए। मुशफिकुर रहीम 7 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता तक नहीं खोल सके और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। लिटन दास अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। लिटन ने 89 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके लगाए। मेहदी हसन मिराज ने 24 रनों का योगदान दिया।

नईम हसन 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए, जबकि उनका साथ तैजुल इस्लाम 4 रन बनाकर दे रहे हैं। हसन महमूद 2 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के गेंदबाज टेस्ट के पहले दिन कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। टीम की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट मोहम्मद सलीम सफी ने चटकाए। वहीं, यामीन अहमदजई और इस्मत आलम ने दो-दो विकेट झटके। कैस अहमद ने एक विकेट निकाला।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम और एबादोत हुसैन।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन:अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (कप्तान), हशमतुल्लाह शाहिदी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), जिया-उर-रहमान अकबर, शाहिदुल्लाह कमाल, यामीन अहमदजई, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी और इस्मत आलम।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Oct 2026 10:28 PM IST

Tags

Next Story