राजनीति: गांधी परिवार ने देश और लालू परिवार ने बिहार को लूटा सम्राट चौधरी

गांधी परिवार ने देश और लालू परिवार ने बिहार को लूटा सम्राट चौधरी
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लालू परिवार और गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन दोनों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। एक ने देश को लूटा, तो दूसरे ने बिहार को लूटा।

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लालू परिवार और गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन दोनों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। एक ने देश को लूटा, तो दूसरे ने बिहार को लूटा।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने क्या बदला? उन्होंने यहां तक सवाल किया कि तेजस्वी यादव क्या थे? उन्होंने किया क्या? वह बेचारा कुछ नहीं थे अपने डिपार्टमेंट में तो लालू यादव का परिवार सिर्फ घोटाला किया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का सुशासन रहा है, वही सुशासन आगे भी चलेगा। राहुल गांधी के बिहार आगमन पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "आने दीजिए। देखना चाहिए कि बिहार कैसे बदला। उनके पिता, उनकी दादी, उनकी माता 'सुपर पीएम', उनकी परदादी देश को लूटा।"

इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्पूर्ण क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जेपी आंदोलन के सेनानियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी और कहा कि कई क्षेत्रों में आज भी वे चुनौतियां हैं, जो 50 साल पहले थीं। एनडीए के सभी दल उन चुनौतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। आज हमें उनकी भी पहचान करनी होगी, जिन्होंने जेपी का नाम लेकर राजनीति की, लेकिन सम्पूर्ण क्रांति के आदर्शों को भ्रष्टाचार में डुबो दिया।

उन्होंने कहा कि जेपी ने गरीब-पिछड़ा समाज से आने वाले युवा लालू प्रसाद पर भरोसा किया था, लेकिन वही बाद में पिछड़ा-विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठ गए। जेपी ने कांग्रेस शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया, जबकि उसी आंदोलन से निकले लालू प्रसाद ने सत्ता मिलने पर भ्रष्टाचार का कोई मौका नहीं छोड़ा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jun 2025 5:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story