- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वाड़ी नगर परिषद का बोगस कामकाज, मृत...
Nagpur News: वाड़ी नगर परिषद का बोगस कामकाज, मृत व्यक्ति का बनाया निवास प्रमाण-पत्र

- 4 साल पहले मृत्यु, कागजात उपलब्ध
- अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही उजागर
Nagpur News वाड़ी नगर परिषद ने मृत व्यक्ति के नाम पर निवास प्रमाण पत्र जारी किया है। जिस व्यक्ति के नाम पर निवास प्रमाण पत्र बनाया गया है, उसकी चार साल पहले वर्ष 2021 में मौत हो गई थी।
एक क्लर्क ने बनाने दिया था : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुंडलिक बाजीराव (मालग्राम, आंबेडकर नगर, वाड़ी) का 12 जून 2021 को निधन हो गया था। इसका रिकॉर्ड नगर परिषद के पास आधिकारिक रूप से उपलब्ध है। इसके बाद भी मृतक के नाम पर 9 जुलाई 2024 को निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। यह प्रमाण पत्र नगर परिषद वाड़ी के कर विभाग में कार्यरत एक क्लर्क ने बनाने दिया था।
शिकायत मिली थी : इस मामले की शिकायत मिली थी, तब मैं मुख्य अधिकारी के पद पर कार्यरत था। मैंने जांच के आदेश दिए थे, जांच उप मुख्य अधिकारी कर रहे थे। जांच कहां तक पहुंची, मुझे पता नहीं है। मेरा तबादला हो चुका है। -विजय देशमुख, तत्कालीन मुख्य अधिकारी, नगर परिषद वाड़ी, नागपुर
कोई लिखित शिकायत नहीं : इस मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों का आदेश मिलने पर जांच समिति गठित कर मामले की छानबीन की जाएगी। - ऋचा धाबर्डे, मुख्य अधिकारी, नगर परिषद , वाडी नागपुर
अस्पताल का मामला भी चर्चा में था : इस नगर परिषद क्षेत्र का एक अस्पताल का मामला भी चर्चा का विषय बना था। संबंधित अधिकारी- कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। चर्चा है कि लाडली बहन योजना के समय भी कई निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। अब उन पर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही ‘फर्जीवाड़े’ का खुलासा हो सकता है। लोगों का कहना है कि मुख्य अधिकारी बदल गए, लेकिन प्रशासन वही है। प्रमाण पत्र जारी होने के समय वाड़ी नगर परिषद के मुख्य अधिकारी विजय देशमुख थे।
Created On :   4 July 2025 12:35 PM IST