- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शादी के दो घंटे बाद दूल्हे की हार्ट...
Amravati News: शादी के दो घंटे बाद दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत

By - Bhaskar Hindi |26 Nov 2025 1:54 PM IST
खुशियां मातम में बदलीं, पुसला गांव की घटना
Amravati News वरुड तहसील के पुसला गांव में मंगलवार को विवाह समारोह में शादी के दो घंटे बाद ही दूल्हे की हृदयाघात से मौत हो गई, जिससे दोनों परिवारों पर शोक का पहाड़ टूट पड़ा।
पुसला निवासी अमोल प्रकाश गोडबोले (32), जो कोतवाल के पद पर कार्यरत थे, उनका विवाह नागपुर जिले के मोवाड की तेजस्विनी सुरेश विखार (26) से विट्ठल-रुक्मिणी सभागृह में सुबह साढ़े 11 बजे हुआ।
मंगलाष्टक के बीच खुशियों का माहौल था, वधू–दूल्हा आनंद में मग्न थे। लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक अमोल की तबीयत बिगड़ी और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने तत्काल उसे वरुड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Created On :   26 Nov 2025 1:54 PM IST
Next Story















