- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चुनाव आयोग के आशीर्वाद से भाजपा...
Nagpur News: चुनाव आयोग के आशीर्वाद से भाजपा कहीं से भी जीत सकती है

Nagpur News दुबार मतदाता को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दुबार मतदाता सूची चुनाव आयोग की गड़बड़ी है। आदित्य ठाकरे ने एक मकान में 50 मतदाताओं का खुलासा किया था। उस समय आंखें बंद कर बैठे थे। कहीं भी बोगस मतदाता न मिले, इसके लिए हमने मोर्चा निकाला था। तब आयोग मामला हल्के में ले रहा था। भाजपा को चुनाव आयोग की मदद से चुनाव जीतना है। बिहार चुनाव भी ऐसे ही जीता गया है। मतदाता सूची में गड़बड़ी, ईवीएम में गड़बड़ी और ज्ञानेश कुमार के आशीर्वाद के कारण ही भाजपा कहीं भी चुनाव जीत सकती है। वे 60 प्रतिशत वोट ले सकते हैं। भाजपा को ईवीएम का आधार है, तो वह भारत ही नहीं दुनिया में कहीं भी चुनाव जीत सकती है।
खुद अपनी पीठ थपथपाई थी : सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण पर चल रही सुनवाई पर कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने कहा कि न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण के नतीजे अनुसार 50 प्रतिशत अब निर्णय लिया गया है, इसमें इम्पेरिकल डेटा जमा करने की मांग लगातार हो रही थी। इसके लिए जनगणना की आवश्यकता थी। राहुल गांधी ने लगातार यह मांग की, किन्तु अब तक नहीं होने से प्रश्न निर्माण हो गए। 2022 पूर्व की स्थिति थी, इस अनुसार निर्णय दिया गया। भाजपा ने इसे लेकर अपनी पीठ थपथपाई थी। कोर्ट ने दिया निर्णय योग्य था, लेकिन 50 प्रतिशत से ऊपर कोई भी आरक्षण जाना नहीं चाहिए, इसका ध्यान सरकार को रखना चाहिए था।
यह भी पढ़े -एग्जॉटिक स्पा और सैलून की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज
सरकार को सावधानी पूर्वक इस पर भूमिका लेनी थी। चुनाव आयोग ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि हम चुनाव न्यायालय के निर्णय के अधीन रहकर ले रहे हैं अर्थात लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम चुनाव आयोग ने किया है। आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक होने पर भविष्य में न्यायालय सदस्यता रद्द करने का निर्णय देता है, तो 4200 ओबीसी की जगह अपने-आप खाली होगी। उनका खर्च और मेहनत बेकार जाएगी। नतीजा आने दें। उसके बाद ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिला, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार रहेगी।
Created On :   26 Nov 2025 12:48 PM IST














