Nagpur News: कभी बंद नहीं होगी लाड़ली बहन योजना : डीसीएम शिंदे

कभी बंद नहीं होगी लाड़ली बहन योजना : डीसीएम शिंदे
कहा-बहनों की सुरक्षा और स्वावलंबन की गारंटी है

Nagpur Umred News महाराष्ट्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई ‘लाड़ली बहन’ योजना किसी भी स्थिति में बंद नहीं की जाएगी। यह योजना बहनों की सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन की गारंटी है। भविष्य में इसे और अधिक सबल बनाया जाएगा। यह घोषणा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उमरेड के इतवारी मेन रोड, पुराने बड़े स्टैंड परिसर में आयोजित जनसभा में की।

रोड मैप प्रस्तुत किया : उमरेड नगर परिषद चुनाव में शिवसेना (शिंदे) के प्रत्याशियों के प्रचार अभियान की शुरुआत मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में की गई। नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार शालिनी सोनटक्के तथा नगरसेवक पद के सभी उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने उमरेड के विकास का विस्तृत रोड मैप प्रस्तुत किया।

सर्वांगीण विकास लक्ष्य : शिंदे ने कहा कि नगर रचना विकास विभाग उनके पास है, इसलिए उमरेड के लिए बड़े स्तर पर विकास निधि उपलब्ध कराई जाएगी। वर्षों से अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन देते हुए भूमिगत नालियां, खेल मैदान, तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क जैसे सभी कार्य अविलंब पूर्ण किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने शिवसेना (शिंदे) की स्पष्ट नीति पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी दो प्रमुख मुद्दों पर आगे बढ़ रही है विचारधारा और विकास। उमरेड का सर्वांगीण विकास ही प्राथमिक लक्ष्य है। उपमुख्यमंत्री की सभा के बाद उमरेड में चुनावी माहौल और अधिक गर्माते दिखाई दे रहा है। शिवेसना शिंदे के सभी प्रत्याशियों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।


Created On :   26 Nov 2025 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story