- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- विधायकों के नाम पर एक्स्ट्रा कोच,...
Nagpur News: विधायकों के नाम पर एक्स्ट्रा कोच, सफर करते हैं कार्यकर्ता

Nagpur News नागपुर में अधिवेशन के दौरान मुंबई से नागपुर व नागपुर से मुंबई जाने वाली कुछ गाड़ियों में एसी के अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं, जो विधायकों के नाम पर आरक्षित होते हैं, लेकिन इन कोच में एक भी विधायक सफर नहीं करता, बल्कि इनके नाम पर कार्यकर्ता ही सफर करते हैं। इस बार भी गाड़ियों में एक्सट्रा कोच जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिसमें कार्यकर्ताओं को ही देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े -निर्मल उज्ज्वल सोसाइटी में करोड़ों की जमा राशि खतरे में, तत्कालीन पुलिस आयुक्त के पत्र में दावा
सीटें आरक्षित होती हैं : नागपुर में हर साल दिसंबर माह में अधिवेशन होता है। अधिवेशन में महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों से राजनेता आते हैं। इनके साथ उनके कार्यकर्ता भी आते हैं। इनके लिए ट्रेनों में सीट आरक्षित होती है। जानकारी के अनुसार गाड़ियों में 10 से 15 प्रतिशत कोटा के अलावा इनके लिए दुरंतो, सेवाग्राम व विदर्भ एक्सप्रेस में एक्ट्रा कोच लगाए जाते हैं, ताकि इन्हें नागपुर से मुंबई व मुंबई से नागपुर आने में कोई दिक्कत न हो, लेकिन रेलवे रिकॉर्ड के अनुसार यह कोच भले ही विधायकों के नाम पर बुक होते हैं, लेकिन इसमें सफर केवल कार्यकर्ता करते हैं। प्रतिवर्ष अधिवेशन में हजारों कार्यकर्ता नागपुर आते हैं। अधिवेशन खत्म होने पर लौट जाते हैं, लेकिन रेलवे के खाते में काफी कम राजनेता आते हैं।
एसटी की 8 बसें व्यस्त रहेंगी : अधिवेशन 8 दिसंबर से शुरू होने वाला है। रेल्वे व एसटी महामंडल की तैयारी पूरी हो गई है। रेल्वे ने एक अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की है। वहीं एसटी ने अधिवेशन प्रक्रिया में 8 बसों को लगाया है।
यह भी पढ़े -कुएं में मादा तेंदुआ - टीटीसी ने रेस्क्यू कर 4–5 घंटे के प्रयास के बाद सुरक्षित बाहर निकाला
एमएलए होस्टल में रेल टिकट काउंटर : दिसंबर में क्रिसमस की भीड़ रहती है। इसलिए रेल्वे की ओर से एमएलए होस्टल में अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की जाने वाली है, ताकि कार्यकर्ताओं को टिकट निकालने में आसानी हो और रेल्वे स्टेशन पर लगने वाली लंबी कतार से बचा जा सके। इस बार भी एसटी बसों की अधिवेशन की प्रक्रिया में अहम भूमिका रहने वाली है। 28 दिसंबर से ही अधिवेशन के लिए 4 बसें लगाई जाएंगी, जो मुंबई से आने वालों को रवि भवन व एमएलए होस्टल तक पहुंचाएंगी। 8 दिसंबर से अधिवेशन खत्म होने तक कुल 8 बसों को लगाया जाएगा। यह बसें रवि भवन व एमएलए होस्टल तक कार्यकर्ताओं को लाएंगी और ले जाएंगी।
मेयो व मेडिकल में होंगे आपात वार्ड : दिसंबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के शीत सत्र को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में विशेष आपात सेवा वार्ड तैयार किए जाएंगे। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (मेडिकल) और इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (मेयो) 24 बाय 7 विशेष आपात सेवा शुरू रहेगी। यह स्वतंत्र सेवा वीवीआईपी, मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और सत्र में आने वाले कर्मचारियों के लिए होगी।
जांच की सभी सुविधा : मेयो व मेडिकल में आपात वार्ड के लिए विशेष टीम तैयार की जा रही है। वार्ड में विशेष डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी जाएगी। जिसमें मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, श्वसन रोग, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसिया आदि विभागों से डॉक्टरों की विशेष रोटेशन ड्यूटी होगी। निवासी डॉक्टरों की संख्या अतिरिक्त होगी। वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑन कॉल ड्यूटी लगायी जाएगी। वार्ड में आपात जांच के लिए सभी जरूरी मशीनें होंगी।
ब्लड बैंक भी स्टैंड बाय : ब्लड बैंक काे भी स्टैंड बाय रखा जाएगा। सामान्य की अपेक्षा इस वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था अलग से होगी। हाई-रिस्क मरीजों के लिए अलग सुविधा तैयार की जाएगी। लगातार मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त नर्सिंग स्टाफ तैनात किया जाने वाला है।
Created On :   25 Nov 2025 1:00 PM IST













