Nagpur News: वनमंत्री गणेश नाईक बोले , 100 हेक्टेयर में लगाएं सागौन के पौधे

वनमंत्री गणेश नाईक बोले , 100 हेक्टेयर में लगाएं सागौन के पौधे
समीक्षा बैऑक में दिए दिशा निर्देश

Nagpur News हरिसिंग सभागृह, सेमिनरी हिल्स, नागपुर में वन मंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता में वन विभाग की समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में वन विभाग के संरचनात्मक विस्तार सहित वर्तमान स्थिति में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उन्होंने 100 हेक्टेयर में सागौन लगाने के निर्देश दिए।

पुस्तक का विमोचन : इस दौरान वन मंत्री के हस्ते "ग्लोबल वॉर्मिंग से ग्लोबल कूलिंग - वन विभाग की यात्रा-" विषय पर आधारित जानकारी पर फिल्म तथा परिवीक्षाधीन भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए पुस्तक का विमोचन किया गया। वन विकास महामंडल के पास उपलब्ध लकड़ी से पूंजी निर्माण कर उससे विभिन्न कार्य करने का निर्णय लिया गया। साथ ही हवाई अड्डों पर गौण वनोपज की बिक्री के लिए स्थान की मांग करने के भी निर्देश दिए गए। इस वर्ष 1 करोड़ 30 लाख बांस के पौधे लगाए गए हैं, इसके लिए उन्होंने विभाग को बधाई दी।

वन भूमि की सीमा पर बांस रोपाई : ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प में किसानों की खेती से सटी हुई वन भूमि की सीमा पर बांस की रोपाई कर ऊंची दीवार बनाने का महत्वाकांक्षी उपक्रम चलाने के निर्देश दिए गए, जिससे जंगल के जानवरों से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। साथ ही ताडोबा के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर वन विभाग द्वारा सभी सुविधाओं से युक्त विश्रामगृह बनाने के भी निर्देश दिए। साथ ही विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की। बैठक में श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वनबल प्रमुख), एम. श्रीनिवास रेड्डी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), संजीव गौड, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन एवं व्यवस्थापन), विवेक खांडेकर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सामाजिक वनीकरण पुणे, ऋषिकेश रंजन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन एवं दुय्यम संवर्ग), डॉ. प्रवीण चव्हाण, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नीति), सहित अन्य भारतीय वन सेवा एवं महाराष्ट्र वन सेवा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Created On :   25 Nov 2025 1:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story