- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर समेत विदर्भ में चढ़ा तापमान,...
Nagpur News: नागपुर समेत विदर्भ में चढ़ा तापमान, हवा की दिशा परिवर्तित होने का असर - ठंड से मिली राहत

- हवा की दिशा बदलने से पड़ा फर्क
- अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ रहा है
Nagpur News. उत्तर से आ रही हवा की दिशा बदलने से नागपुर समेत विदर्भ के अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ रहा है। हवा की दिशा परिवर्तित होकर पूर्वी हो गई हैै। सर्द हवा की जगह नमी वाली हवा आ रही है। तापमान बढ़ने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलती रहेगी। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़े -शराब का गिलास दिखते ही मस्तिष्क का ये हिस्सा होता है प्रभावित - फंक्शनल एमआरआई तकनीक से रिसर्च
हवा में आ रही नमी
मौसम विभाग के अनुसार, अब नमी वाली पूर्वी हवा आ रही है। पिछले 6 दिन में न्यूनतम तापमान लगभग 4 डिग्री बढ़ा है। 27 नवंबर तक ठंड से राहत रहेगी। न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री तक जा सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने से हवा की गति भी सामान्य से कम हो गई है। मौसम विशेषज्ञ डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि न्यूनतम तापमान में और 2 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। सोमवार को आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े -विदर्भ के गरीब किसानों के बच्चे पढ़ेंगे एआई और ड्रोन टेक्नोलॉजी, एग्रोविजन फाउंडेशन के साथ समझौता
तापमान - 31.0OC - अधिकतम
14.3OC - न्यूनतम
न्यूनतम तापमान का आंकड़ा
- 17 नवंबर 10.5
- 18 नवंबर 10.9
- 19 नवंबर 11.4
- 20 नवंबर 12.2
- 21 नवंबर 12.9
- 22 नवंबर 13.5
- 23 नवंबर 14.3
Created On :   24 Nov 2025 7:12 PM IST












