- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- रामटेक
- /
- रामटेक नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस...
Nagpur News: रामटेक नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस - भाजपा - शिंदे सेना के अस्तित्व की लड़ाई

- तीन दलों के बीच कांटे की टक्कर
- सत्ता में आने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे
Nagpur News. रामटेक लंबे समय से शिवसेना का गढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बाजी पलट दी। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे श्यामकुमार बर्वे ने जीत दर्ज की। उसके बाद विधानसभा चुनाव हुए। विभाजित शिवसेना का खेला शिंदे की शिवसेना ने जीत दर्ज कर किया और रामटेक विधानसभा कब्जे में ली। अब नगर परिषद चुनाव में अस्तित्व बचाने की बारी है। हालांकि गत नगर परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा रहा। नगराध्यक्ष समेत 13 नगरसेवक भाजपा के रहे। रामटेक नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और शिंदे सेना का अस्तित्व दांव पर है।
तीन दलों के बीच कांटे की टक्कर
नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन पीछे लेने की अवधि समाप्त हो गई। प्रचार की धूम जोर पकड़ रही है। राज्य की सत्ता में भले ही शिंदे की शिवसेना और भाजपा का गठबंधन है, लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव में अभी तक गठबंधन नहीं हुआ है। चुनाव मैदान में कांग्रेस, भाजपा और शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार ताल ठोके हुए हैं। तीनो दलों ने नगर परिषद की सत्ता में आने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। भाजपा और शिंदे सेना के बीच अंतिम समय तक गठबंधन नहीं होने पर कांग्रेस, भाजपा और शिंदेसेना के बीच कांटे की टक्कर होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
साल 2014 के बाद पिछड़ी कांग्रेस
रामटेक में हमेशा से कांग्रेस का संगठन मजबूत रहा। साल 2014 के बाद कांग्रेस पिछड़ गई। गत चुनाव में भाजपा के 13 नगरसेवक चुने गए। कांग्रेस को केवल 2 सीट मिली। शिवसेना को भी 2 सीट पर समाधान मानना पड़ा था।
Created On :   23 Nov 2025 8:19 PM IST












