New Delhi News: केंद्र सरकार का दावा - तय मानक पर खरे हैं नागपुर जिले में बिकने वाले बीज

केंद्र सरकार का दावा - तय मानक पर खरे हैं नागपुर जिले में बिकने वाले बीज
  • रामटेक में किसानों से संबंधित नहीं दिखी कोई घटना
  • सरकार का बड़ा दावा
  • तय मानक पर खरे हैं बीज

New Delhi News : रामटेक में पिछले कुछ वर्षों से कृषि उत्पादन के लिए निम्न गुणवत्ता वाले बीजों की वजह से किसानों को हो रही समस्याओं की जमीनी हकीकत जो हो, लेकिन केंद्र सरकार इससे नावाकिफ है। महाराष्ट्र के कृषि विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का दावा है कि रामटेक में किसानों से संबंधित ऐसी कोई घटना नहीं देखी गई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामटेक से लोकसभा सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे के पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो-तीन बार बीज बोने से किसानों पर बीज की लागत का अतिरिक्त बोझ पड़ने की किसी घटना की जानकारी नहीं है।

चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य बीज निगम लिमिटेड, अकोला (एमएस) पिछले कई वर्षों से रामटेक निर्वाचन क्षेत्र सहित नागपुर जिले में विभिन्न फसलों के लिए प्रमाणित बीज उपलब्ध करा रहा है। इन क्षेत्रों में आपूर्ति किए गए बीज महाराष्ट्र राज्य बीज प्रमाणन एजेंसी द्वारा आपूर्ति किए गए बीज विधिवत प्रमाणित ‘भारतीय न्यूनतम बीज प्रमाणन मानक’ के अनुसार हैं।

Created On :  

Tags

Next Story