- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- फ्लाइंग कोलीतमारा में फिर मिलेगा का...
Nagpur News: फ्लाइंग कोलीतमारा में फिर मिलेगा का रोमांचक अनुभव

- पेंच में इसी सप्ताह होगा शुरू
- पर्यटकों को वन्यजीवों के दीदार के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा
Nagpur News पेंच के जंगलों में एक बार फिर रोमांच वापस आने वाला है। बाघों के दिखाई देने से यहां पर पहले ही रोमांच है, लेकिन अब फ्लाइंग कोलीतमारा से इसका रोमांच और भी ज्यादा बढ़ेगा। 6 महीने से बंद किया गया फ्लाइंग कोलीतमारा यहां फिर से शुरू होने वाला है। इसी सप्ताह में यह गतिविधियां शुरू होने वाली हैं। इसमें हॉट एयर बलून, पैरामोटरिंग, एटीवी राइड और जॉरबिंग बॉल, रायफल शूटिंग, कैंपिंग जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।
टेंडर खत्म होने से बंद था : पेंच व्याघ्र प्रकल्प में जंगल सफारी के लिए हजारों की संख्या में पर्यटकों का आना होता है। अब यहां पर फ्लाइंग कोलीतमारा लोगों को और आकर्षित करेगा। वर्ष 2024 में फ्लाइंग कोलीतमारा शुरू किया गया था। 6 महीने पहले टेंडर प्रक्रिया खत्म होने के बाद से यह बंद था। जब यह शुरू था, तो हजारों की संख्या में पर्यटकों ने दस्तक दी थी। इससे वन विभाग को अच्छा-खासा राजस्व मिल रहा था। हजारों पर्यटकों ने 300 फीट की ऊंचाई से प्राकृतिक नजारा व आदिवासियों की जीवनशैली को देखा है। इसके बाद पैरामोटरिंग भी लभग इतनी ही ऊंचाई से पेंच की पहाड़ियों ओर नदियों के दर्शन करा रही थी। इसके अलावा जॉरबिंग बॉल व एटीवी राइड भी लोगों को भा रही थी।
शुरू करने का है प्रयास : इसी सप्ताह फ्लाइंग कोलीतमारा की एक्टीविटी शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों के दीदार के साथ रोमांच का आनंद मिल सके। - नीलेश धुर्वे, मैनेजिंग डायरेक्टर, महर्षि एडवेंचर, पेंच
Created On :   27 Nov 2025 1:09 PM IST















