Nagpur News: दो हेरिटेज पीपल के पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन पूरा

दो हेरिटेज पीपल के पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन पूरा
अमरावती रोड से अन्य स्थानांतरित करने में सफलता

Nagpur News महानगरपालिका के उद्यान विभाग से पेड़ों के ट्रांसप्लांटेशन के लिए मशीन को लाया गया है। इस मशीन की सहायता से शहर में दो स्थानों से हैरिटेज पेड़ों का ट्रांसप्लांट कर दिया गया है। विशेष यह है कि अमरावती रोड पर स्थित पीपल के दोनों पेड़ों को लेकर खासी परेशानी हो रही थी, लेकिन मनपा प्रशासन से पूरी सावधानी के साथ दोनों पेड़ों का ट्रांसप्लाटेशन कर दिया गया है। मशीन के संचालन और देखभाल को लेकर जल्द ही निजी एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि शहर में सरकारी विभागों के साथ ही निजी संगठन और नागरिकों को भी पेड़ के ट्रांसप्लांटेशन के लिए मशीन को उपलब्ध कराया जा सके।

मनपा के उद्यान विभाग को राज्य सरकार की विशेष निधि से पेड़ों के ट्रांसप्लांटेशन के लिए मशीन मिली है। इस मशीन के संचालन और देखभाल के लिए कारखाना विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। कारखाना विभाग से मशीन के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया कर निजी एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएंगी। इस मशीन को उद्यान विभाग के साथ ही अन्य सरकारी विभागों और निजी संगठनों को भी उपलब्ध कराया जाएंगा, ताकि पेड़ों को काटने की बजाय सुरक्षित रूप में अन्य स्थान पर पुर्नरोपण कर संवर्धन किया जा सके। हाल ही में उद्यान विभाग से अमरावती रोड के दो पीपल के करीब 70 साल पुराने पेड़ों का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांटेशन किया जा चुका है।

मशीन से पेड़ों का अासानी से पुर्नरोपण संभव : करीब 3 माह पहले राज्य सरकार की विशेष निधि से उद्यान विभाग को पेड़ों के ट्रांसप्लांट की मशीन उपलब्ध कराई गई है। करीब 5 करोड़ रुपए लागत की मशीन से हाल ही में दो हेरीटेज पेड़ को स्थलांतरित किया जा चुका है। मनपा के कारखाना विभाग से मशीन के संचालन और देखभाल की प्रक्रिया की जाएगी। मशीन की सहायता से निजी और सरकारी स्तर पर पेड़ों के ट्रांसप्लांट को आसानी से किया जा सकता है। अमोल चोरपगार, वृक्ष संवर्धक, उद्यान विभाग, मनपा


Created On :   27 Nov 2025 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story