Nagpur News: ज्वालामुखी का असर , नागपुर की उड़ानें हो रही प्रभावित

ज्वालामुखी का असर , नागपुर की उड़ानें हो रही प्रभावित
यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

Nagpur News इथियोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट से निकली राख के कारण दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, बंगलुरु जैसे हवाई अड्डों से नागपुर के लिए आने वाली उड़ानें घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार शाम को दिल्ली से नागपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान 1 घंटा 8 मिनट देरी से पहुंची। उसी प्रकार बंगलुुरु, पुणे, दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं हैं। इंडिगो की 6529 क्रमांक की दिल्ली-नागपुर फ्लाइट ने निर्धारित समय 6:45 से 1 घंटा 8 मिनट देरी से रात 7:44 बजे नागपुर के लिए उड़ान भरी। उसी प्रकार मुंबई-नागपुर उड़ान संख्या 6ई686 ने 8 बजकर 5 मिनट से डेढ़ घंटा देरी से उड़ान भरी। यह विमान रात 12 बजे नागपुर पहुंचा।

बंगलुरु-नागपुर उड़ान संख्या 6ई486 के उड़ान भरने का समय 3 घंटा 40 मिनट देरी से बताया गया। यह विमान रोज 8 बजकर 5 मिनट पर बंगलुरु से उड़ान भरकर 9 बजकर 55 मिनट पर नागपुर पहुंचता है। इंडिगो के दिल्ली-नागपुर विमान 6ई6530 ने एक घंटा 16 मिनट देरी से रात 10:30 बजे उड़ान भरी। यह िवमान रात 12 बजकर 15 मिनट पर नागपुर पहुंचा। इंडिगो की रात 11 बजे वाली उड़ान संख्या 6ई2738 खबर लिखे जाने तक 1 घंटा 35 मिनट देरी से दिखा रहा था। इंडिगो की दोपहर 12:15 वाली पुणे-नागपुर उड़ान संख्या 6ई 6798 एक घंटा देरी से दोपहर 2:45 बजे नागपुर पहुंची।

Created On :   27 Nov 2025 12:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story