तीसरा टी20 वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य

तीसरा टी20 वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए हैं।

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। अभिषेक फिर फ्लॉप रहे और मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव और तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने पारी को संभाला। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों पर 75 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 95 तक पहुंचाया। ईशान दूसरे विकेट के रूप में 26 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए।

वैभव ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े, जब ऐसा लग रहा था कि वैभव अपना पहला टी20 शतक पूरा कर लेंगे, उसी समय वह 81 के स्कोर पर आउट हो गए। वैभव का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक था। 49 गेंदों की इस पारी में वैभव ने 4 छक्के और 8 चौके लगाए।

श्रेयस अय्यर अच्छी शुरुआत को एक बार फिर बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। भारतीय कप्तान 18 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 9 गेंदों पर नाबाद 11 और रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 192 तक पहुंचाया। रिंकू पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 4 ओवर में 40 रन देकर 1, ब्लेसिंग मुजारबानी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1, वेस्ली मधेवेरे ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1, और ब्रैड इवांस ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए।

भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम के पास इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप का मौका है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2026 6:15 PM IST

Tags

Next Story