तीसरी ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक संपन्न, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की अध्यक्षता
नागपुर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तीसरी ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे काफी खुशी है कि नागपुर में ब्रिक्स देशों का कॉन्फ्रेंस हुआ। ब्रिक्स विश्व की 40 प्रतिशत जनसंख्या को कवर करती है। ट्रांसपोर्ट सेक्टर में विशेष रूप से हमारे रोड सेक्टर, रेलवे, जलमार्ग और एविएशन के क्षेत्र में कार्बन न्यूट्रल कैसे बनें और बायोफ्यूल का उपयोग कैसे किया जाए, इसको लेकर एक रिजॉल्यूशन पास किया गया है। इसमें आगे की नीति भी तय की गई है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि मुझे खुशी हुई कि ब्रिक्स देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने नागपुर में बैठक में हिस्सा लिया। भारत सरकार की ओर से मैं उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। इसको लेकर सब लोगों के सहयोग के लिए भी बहुत-बहुत धन्यवाद।
बता दें कि परिवहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की। ब्रिक्स के सदस्य देशों (भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका आदि) और कुछ नए सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
वहीं, 9 जुलाई को कोच्चि में भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स महिला मंत्रियों की बैठक हुई थी। इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बैठक के दौरान कहा था, "पूरे दिन चली बैठकों के बाद, भारत की समृद्ध विरासत और परंपराओं को दिखाने के लिए एक सांस्कृतिक शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गवर्नर भी शामिल हुए। कुल मिलाकर, बैठकें बहुत सफल रहीं। सभी ब्रिक्स सदस्य देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास का विजन सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई में बदला जाना चाहिए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 July 2026 5:53 PM IST












