अपराध: तेलंगाना के भाजपा विधायक को पुलिस ने किया नजरबंद

तेलंगाना के भाजपा विधायक को पुलिस ने किया नजरबंद
भाजपा विधायक राजा सिंह को पुलिस ने चेंगिचेरला गांव जाने से रोकने के लिए गुरुवार को नजरबंद कर दिया। यहां तीन दिन पहले सांप्रदायिक झड़प हुई थी।

हैदराबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा विधायक राजा सिंह को पुलिस ने चेंगिचेरला गांव जाने से रोकने के लिए गुरुवार को नजरबंद कर दिया। यहां तीन दिन पहले सांप्रदायिक झड़प हुई थी।

गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा सिंह लोगों से मिलने के लिए मेडचल मलकाजगिरी जिले के गांव का दौरा करने की योजना बना रहे थे।

भाजपा महासचिव और सांसद बंदी संजय कुमार के बुधवार को गांव के दौरे के कारण तनाव पैदा हो गया था। पुलिस ने एहतियात के तौर पर राजा सिंह को घर में नजरबंद कर दिया।

पुलिस के आदेशों की अवहेलना करते हुए बंदी संजय अपने समर्थकों के साथ जबरन गांव में घुस गए, जिससे पुलिस कर्मियों के साथ झड़प हुई।

पुलिस ने गुरुवार को बंदी संजय व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत की कि जब वह अपना कर्तव्य निभा रहे थे तब उन पर हमला किया गया।

रचाकोंडा पुलिस आयुक्तालय की सीमा के तहत मेडिपल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में, विशेषकर पूजा स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

होली से एक दिन पहले 24 मार्च को जब कुछ लोग एक पूजा स्थल के सामने तेज आवाज में संगीत बजा रहे थे तभी गांव में तनाव पैदा हो गया। दो गुटों के बीच तीखी बहस के बाद झड़प हो गई और हिंसा में पांच लोग घायल हुए।

घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। एहतियात के तौर पर अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया था। गांव के दौरे के बाद बंदी संजय ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने तथ्यों का पता लगाए बिना महिलाओं सहित पीड़ितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2024 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story