तेलंगाना रिश्वत मामले में एसीबी ने सचिवालय के आउटसोर्सिंग कर्मचारी और टीएसआईडीसी के सीनियर असिस्टेंट को किया गिरफ्तार

तेलंगाना रिश्वत मामले में एसीबी ने सचिवालय के आउटसोर्सिंग कर्मचारी और टीएसआईडीसी के सीनियर असिस्टेंट को किया गिरफ्तार
तेलंगाना के एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को सिटी रेंज-II में दो सरकारी कर्मचारियों को 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

हैदराबाद, 10 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को सिटी रेंज-II में दो सरकारी कर्मचारियों को 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी अधिकारियों की पहचान हैदराबाद सचिवालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारी आनंदेशी राघवेंदर (आरोपी अधिकारी 1) और तेलंगाना राज्य औद्योगिक विकास निगम (टीएसआईडीसी), परिश्रमा भवन, बशीरबाग में सीनियर असिस्टेंट मेडी विनोद (आरोपी अधिकारी 2) के तौर पर की गई है।

इसको लेकर एसीबी की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) योजना के तहत शिकायतकर्ता के मेडिकल रीइम्बर्समेंट (चिकित्सा प्रतिपूर्ति) दावों को प्रोसेस करने और उन्हें मंजूरी दिलाने के लिए यह अवैध रिश्वत मांगी थी। इसमें 2 लाख रुपए की राशि जारी करना और बाकी दावों को निपटाना शामिल था।

जांच से पता चला कि आरोपी अधिकारी 1 ने पहले ही आरोपी अधिकारी 2 के जरिए फोन पे ट्रांजैक्शन से 5 हजार रुपए की शुरुआती रिश्वत ली थी। ऑपरेशन के दौरान आरोपी अधिकारी 2 ने शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपए की रिश्वत ली और उसे आरोपी अधिकारी 1 को सौंप दिया, जिसके पास से रिश्वत की वह नकदी बरामद की गई।

एसीबी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अनुचित लाभ पाने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन गलत और बेईमानीपूर्ण तरीके से किया। एसीबी आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए नामपल्ली में एसपीई और एसीबी मामलों के अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश कर रहा है। वहीं, एसीबी की ओर से इस मामले की आगे की जांच जारी है।

वहीं, एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने की किसी भी घटना की सूचना टोल-फ्री नंबर 1064 पर कॉल करके दें। शिकायतें व्हाट्सएप नंबर 9440446106, फेसबुक या एक्स के माध्यम से भी की जा सकती हैं और यह भरोसा दिलाया जाता है कि शिकायतकर्ता की पहचान और विवरण पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2026 10:14 PM IST

Tags

Next Story