साउथर्न सिनेमा: वर्ल्ड म्यूजिक डे पर लिडियन नादस्वरम ने किया नए प्रोजेक्ट का ऐलान, 6 सितंबर को होगा जारी

वर्ल्ड म्यूजिक डे पर लिडियन नादस्वरम ने किया नए प्रोजेक्ट का ऐलान, 6 सितंबर को होगा जारी
लिडियन नादस्वरम, जो 2019 में सीबीएस के टैलेंट शो 'द वर्ल्ड्स बेस्ट' जीतकर पूरे भारत का नाम रोशन कर चुके हैं, ने वर्ल्ड म्यूजिक डे पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनका नया खास प्रोजेक्ट 'द तिरुवल्लुवर 1330- म्यूजिकल एथोस' 6 सितंबर को रिलीज होगा। फैंस इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चेन्नई, 21 जून (आईएएनएस)। लिडियन नादस्वरम, जो 2019 में सीबीएस के टैलेंट शो 'द वर्ल्ड्स बेस्ट' जीतकर पूरे भारत का नाम रोशन कर चुके हैं, ने वर्ल्ड म्यूजिक डे पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनका नया खास प्रोजेक्ट 'द तिरुवल्लुवर 1330- म्यूजिकल एथोस' 6 सितंबर को रिलीज होगा। फैंस इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, ''वर्ल्ड म्यूजिक डे की शुभकामनाएं! मैं अपने जीवन के एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट 'द तिरुवल्लुवर 1330- म्यूजिकल एथोस' के बारे में थोड़ा बताना चाहता हूं। इसका पहला हिस्सा 'चैप्टर 1- इंडिया' है। यह प्रोजेक्ट 6 सितंबर 2025 को रिलीज होगा। जगह, रिलीज का तरीका और पूरी जानकारी जल्दी ही बताई जाएंगी। और भी अपडेट्स आने वाले हैं!''

उन्होंने आगे लिखा, ''इस प्रोजेक्ट में 1000 से ज्यादा आवाजें शामिल हैं, जो दुनिया भर के अलग-अलग संगीत शैलियों से आई हैं। इसके अलावा, कुछ नए संगीत अंदाज भी हैं। इन सबको मिलाकर 'तिरुवल्लुवर' के शब्दों को संगीत के रूप में पेश किया गया है, साथ ही उनके मतलब भी समझाए गए हैं।

'तिरुवल्लुवर' एक बहुत पुराना और प्रसिद्ध तमिल भाषा का ग्रंथ है, जिसमें कुल 1,330 छोटे-छोटे दोहे होते हैं, जिन्हें कुराल कहते हैं। हर कुराल में सिर्फ सात शब्द होते हैं। यह किताब जीवन के तीन मुख्य विषयों पर बात करती है—सद्गुण, धन और प्रेम। इसे इसलिए बहुत खास माना जाता है क्योंकि इसके संदेश सभी लोगों के लिए होते हैं, चाहे उनकी जाति, धर्म या संस्कृति कुछ भी हो।

लिडियन ने इन दोहों को संगीत के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की है।

बता दें कि लिडियन नादस्वरम प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर इलैयाराजा के शिष्य हैं। इस साल मार्च में लिडियन ने इतिहास रच दिया था जब वह लंदन के इवेंटिम अपोलो थिएटर में पहली बार एक भारतीय के तौर पर पश्चिमी शास्त्रीय संगीत की सिम्फनी पेश करने वाले पहले इंसान बने।

चेन्नई के रहने वाले लिडियन साल 2019 में सीबीएस के शो 'द वर्ल्ड्स बेस्ट' में नजर आए थे, तब उनकी उम्र महज 17 साल थी। उन्होंने यह शो जीता और एक मिलियन डॉलर का इनाम हासिल किया।

लिडियन संगीत में इतने माहिर हैं कि वह 14 अलग-अलग वाद्ययंत्र बजा सकते हैं। वह खासतौर पर पियानो बजाने की शानदार कला के लिए जाने जाते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Jun 2025 1:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story