टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस  मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, इंदौर से हिरासत में लिया गया आरोपी इस पूरे नेटवर्क को लॉजिस्टिक और फंडिंग सपोर्ट दे रहा था। मुंबई क्राइम ब्रांच इंदौर से लाए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से आए, पैसे किसने भेजे और क्या इंदौर में भी कोई हाइडआउट इस्तेमाल किया गया था।

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिया गया शख्स इस सिंडिकेट के सपोर्ट टीम में है और उसने लॉजिस्टिक्स सपोर्ट दिया था। इसके चलते हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ी तो उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी करवाई की जाएगी।

बता दें कि 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद पुष्पा नरसी ग्राउंड से कार में जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग के बाद तीनों संदिग्ध शूटर मोटरसाइकिल से भाग गए और फिर ट्रेन और कैब के जरिए अलग-अलग जगहों पर चले गए थे।

घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में तीन शूटर रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था। बाद में हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करते हुए दिल्ली और सोनीपत से भी गिरफ्तारियां हुईं। इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस को शक है कि इस हमले का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक है, जिसने अनिल पंडित के जरिए रेहान और कुणाल को टास्क दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया था कि टाइगर श्रॉफ का सलमान खान की तारीफ करना हमले की एक वजह है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story