तिरुचिरापल्ली डबल मर्डर पुलिस पर हमले की कोशिश कर रहे आरोपी के पैर में लगी गोली, कांस्टेबल भी घायल

तिरुचिरापल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के दीपावली की रात हुए डबल मर्डर केस में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल, इनाम समयपुरम का रहने वाला राहुल (17) और उसका रिश्तेदार विशाल (17) की 8 नवंबर की रात को बेरहमी से मार डाले गए थे। दोनों समयपुरम टोल प्लाजा के पास पुल्लमबाड़ी नहर के किनारे चल रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोग वहां आए धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी।
तिरुचिरापल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक डोंगरे प्रवीण उमेश के आदेश पर मामले की जांच करने और सघन तलाशी अभियान चलाने के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी शिवनेसन (21) थूथुकुडी में छिपा हुआ था। इसके बाद समयपुरम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तिरुचिरापल्ली ले आई।
मंगलवार रात पुलिस शिवनेसन को अपराध स्थल पर ले गई ताकि हत्याओं में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद किया जा सके। अचानक, शिवसेन ने पत्थर उठाए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में समयपुरम पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन की विंडशील्ड भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इंस्पेक्टर गुनासेकरन आरोपी शिवनेसन को रोकने के लिए ने एहतियात के तौर पर और आत्मरक्षा में गोली चलाई। एक गोली शिवनेसन के बाएं घुटने में लगी। घायल आरोपी शिवनेसन और कांस्टेबल मोहन को तिरुचिरापल्ली सरकारी मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, तिरुचिरापल्ली के जिला पुलिस अधीक्षक डोंगरे प्रवीण उमेश ने बुधवार अस्पताल जाकर कांस्टेबल मोहन और आरोपी शिवनेसन का हाल-चाल जाना।
पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा, "समयपुरम पुलिस स्टेशन में दर्ज दोहरे हत्याकांड के मामले में अब तक शिवनेसन (21), केनी विंस (19), रेनिसन (20), सरवनन (18), कृपाकरण (19) और हरिहरन (22) को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से उनकी संलिप्तता सामने आई, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।"
उन्होंने कहा, "जब पुलिसकर्मी हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने गए तो आरोपी शिवनेसन ने उन पर हमला कर दिया। इसके जवाब में समयपुरम पुलिस इंस्पेक्टर ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हत्या एक निजी विवाद के कारण हुई थी। यह विवाद मृतकों में से एक, राहुल और आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति के बीच एक नाबालिग लड़की से जुड़े संबंधों को लेकर हुआ था।मामले की विस्तृत कानूनी जांच चल रही है। अगर जांच के दौरान किसी और संदिग्ध की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी इस मामले में शामिल किया जाएगा।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
