टीएमसी यूसीसी के खिलाफ, करेंगे बिल का विरोध सांसद सौगत रॉय

टीएमसी यूसीसी के खिलाफ, करेंगे बिल का विरोध सांसद सौगत रॉय
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी इस विधेयक के खिलाफ है और बाद में भी इसका विरोध किया जाएगा।

कोलकाता, 3 जुलाई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी इस विधेयक के खिलाफ है और बाद में भी इसका विरोध किया जाएगा।

सांसद सौगत रॉय ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "टीएमसी इसके खिलाफ है। मैंने देखा है कि राज्य सरकार एक कमेटी बना रही है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश होंगे। आगे इसमें क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी।"

सौगत रॉय ने अपनी बात दोहराते हुए यह भी कहा कि हम इस विधेयक के खिलाफ हैं और बाद में इसका विरोध भी किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग के पत्र पर सौगत रॉय ने कहा, "मैंने इसके बारे में सुना है, लेकिन मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है। मुझे बस इतना पता है कि ऋतब्रत बनर्जी गए (चुनाव आयोग कार्यालय) थे और हमारी पार्टी की तरफ से जवाब दिया जाएगा।"

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम पर सौगत रॉय ने कहा, "भाजपा के कई विधायक पहली बार विधानसभा सदस्य बने हैं और उन्हें ट्रेनिंग की जरूरत है। इसीलिए वे इस प्रोग्राम में आए हैं। अब यह देखना होगा कि वे कितना सीखते हैं। मुझे पता है कि यहां नए विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है।"

टीएमसी सांसद ने कहा कि नए विधायकों को संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में सीखने की जरूरत है। वर्तमान बंगाल विधानसभा के स्पीकर भी नए नियुक्त हुए हैं। इसलिए उन्हें सीखना चाहिए।

ममता बनर्जी और जया बच्चन की मुलाकात पर सौगत रॉय ने कहा, "जया बच्चन के साथ ममता बनर्जी का बहुत अच्छा संपर्क है। जया बच्चन समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य हैं और उनकी पार्टी के साथ टीएमसी के रिश्ते भी अच्छे हैं।"

टीएमसी की 21 जुलाई की रैली पर उन्होंने कहा, "हम धर्मतला में अपनी रैली करना चाहते हैं। हालांकि, इसकी अनुमति अभी तक दी गई है। अभी ममता बनर्जी निर्णय लेंगी कि कहां पर आयोजन किया जाएगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2026 2:12 PM IST

Tags

Next Story