Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 May 2025 8:53 PM IST
PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिसवा सर्मा की प्रतीक्रिया
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "भारत आतंकवादियों के आतंकी ढांचे को नष्ट करने में सफल रहा है। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते। अगर हम पाकिस्तान से बात करेंगे तो वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर होगी। पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। पीएम मोदी ने हमारे सशस्त्र बलों की वीरता और साहस को सलाम किया।
- 12 May 2025 8:28 PM IST
एक साथ नहीं हो सकता टेरर और टॉक - PM मोदी
पीएम मोदी ने पीओके का जिक्र करते हुए कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच अगर बातचीत होगी तो वो सिर्फ़ आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर होगी। भारत का रुख साफ रहा है, आतंकवाद, व्यापार और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते।"
- 12 May 2025 8:18 PM IST
PM मोदी का देश के नाम संबोधन
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान न्यूक्लीयर वॉर का भी जिक्र किया। उन्होंने साफ कर दिया कि भारत कभी भी न्यूक्लीयर वॉर की धमकी नहीं सहने वाला है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "अब किसी भी परमाणु हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत पर आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और यह जवाब हमारी शर्तों पर दिया जाएगा।"
- 12 May 2025 8:16 PM IST
PM मोदी का देश के नाम संबोधन
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा,"ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है। ये देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की एक अटूट प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात और 7 मई की सुबह, पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को नतीजों में बदलते देखा है।"
- 12 May 2025 8:14 PM IST
PM मोदी का देश के नाम संबोधन
देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर भारतीय सेना के जवाबी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा, "भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। आतंकियों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि भारत इतना बड़ा कदम उठाएगा। जब भारतीय मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान में उन ठिकानों पर हमला किया, तो सिर्फ़ आतंकियों की इमारतें ही नहीं, बल्कि उनके हौसले भी पस्त हो गए।"
- 12 May 2025 8:10 PM IST
PM मोदी का देश के नाम संबोधन
अपने संबोधन के दौरान बीते 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई, उसने देश और दुनिया को हिलाकर रख दिया है। जो निर्दोष लोग छुट्टी मना रहे थे, उनसे उनका धर्म पूछकर उनके परिवारों के सामने ही उनकी हत्या कर दी गई।"
- 12 May 2025 8:05 PM IST
PM मोदी की देश के नाम संबोधन
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देश के वीर सैनिकों को सलामी देते हुए की। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इन हमलों ने देश को झंकझोर कर रख दिया। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों में हम सभी ने देश की क्षमता और धैर्य को देखा है। मैं सशस्त्र बलों, सेना, खुफिया एजेंसी और वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं।"
- 12 May 2025 7:31 PM IST
भारत-पाक तनाव पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, "मुझे आपको यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत और पाकिस्तान का नेतृत्व अडिग और शक्तिशाली था, लेकिन दोनों मामलों में अडिग - वे वास्तव में ताकत, बुद्धि और धैर्य रखने के दृष्टिकोण से अडिग थे, ताकि वे स्थिति की गंभीरता को पूरी तरह से समझ सकें। और हमने बहुत मदद की, और हमने व्यापार में भी मदद की। मैंने कहा। चलो, हम आप लोगों के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं। चलो इसे रोकते हैं, चलो इसे रोकते हैं। यदि आप इसे रोकते हैं, तो हम व्यापार कर रहे हैं। यदि आप इसे नहीं रोकते हैं, तो हम कोई व्यापार नहीं करने जा रहे हैं। लोगों ने वास्तव में कभी भी व्यापार का उपयोग उस तरह से नहीं किया है जिस तरह से मैंने किया है। इससे, मैं आपको बता सकता हूं, और अचानक उन्होंने कहा। मुझे लगता है कि हम इसे रोकने जा रहे हैं, और उन्होंने ऐसा किया।
- 12 May 2025 7:26 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा सांसद सीपी जोशी का बड़ा बयान
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा, "भारत पहले जैसा नहीं रहा, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है। इन 11 सालों से पहले देश में आतंकी घटनाएं होती थीं, लेकिन सिर्फ यही कहा जाता था कि ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पुलवामा में हमारे जवानों पर कायराना हमले के कुछ ही दिनों के अंदर हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की। पहलगाम हमले के बाद हमने देखा कि हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। पूरा देश सरकार और सेना के साथ खड़ा है और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है।"
- 12 May 2025 7:18 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के बाद PM मोदी करेंगे देश को संबोधित
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीजफायर के बाद अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 8 बजे देश के नाम संबोधन शुरु करेंगे। बता दें, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार हिंदुस्तान की जनता से रुबरू होंगे।
Created On :   12 May 2025 12:00 AM IST