Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
12 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 12 May 2025 5:32 PM IST

    बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोधगया पहुंचे और महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की

    आज सोमवार 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोधगया पहुंचे और महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की। बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी के लोगों ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। राज्यपाल ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में महामानव बुद्ध के दर्शन भी किए और बोधिवृक्ष की छांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • 12 May 2025 5:19 PM IST

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए

     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए, भूकंप के ये झटके सोमवार दोपहर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक,रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई।

  • 12 May 2025 4:50 PM IST

    सीजफायर पर सहमति कैसे बनी?

    पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्लाह हैं। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की पहल वहां के डीजीएमओ ने की थी। जिसके पास सीमा पर गोलीबारी और हमलों की जिम्मेदारी होती है। उन्हें डीजीएमओ पद पर नवंबर 2023 में नियुक्त किया गया था। उन्होंने ही भारत के डीजीएमओ से बात की और सीजफायर पर सहमति बनी। 

  • 12 May 2025 4:32 PM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे

    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम का यह पहला संबोधन होगा। 

  • 12 May 2025 4:18 PM IST

    सीजफायर के बाद भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच आज होनी है बातचीत

    पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेनाओं की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान दुनियाभर के देशों के साथ गिड़गिड़ाना लगा था। अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच सीमाओं पर सीजफायर हुआ। दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच आज  शाम पांच बजे बातचीत होनी है। 

  • 12 May 2025 4:04 PM IST

    तालिबान ने अफगानिस्तान शतरंज महासंघ को किया भंग

    तालिबान के नेतृत्व वाले खेल मंत्रालय ने कहा देश में खेल पर प्रतिबंध लगा रहेगा। तालिबान के सदाचार संवर्धन और वाइस रोकथाम मंत्रालय ने अफगानिस्तान शतरंज महासंघ को भी भंग कर दिया है, जिसमें इस्लामी कानून की व्याख्या के अनुसार खेल को 'हराम' (निषिद्ध) करार दिया है। तालिबान के हालिया रुख ने इस्लामी कानूनी व्याख्याओं का हवाला देते हुए अफगानिस्तान में सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने की उनकी व्यापक रणनीति का प्रदर्शन किया।

  • 12 May 2025 3:48 PM IST

    शतरंज खिलाड़ियों में तालिबान सरकार के रवैये पर गुस्सा

    खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने यह निर्णय धार्मिक विचारों और तालिबान के सदाचार संवर्धन और वाइस की रोकथाम मंत्रालय द्वारा घोषित प्रतिबंधों की वजह से लिया है। तालिबानी सरकार के इस फैसले से अफगानिस्तान में शतरंज से जुड़ी गतिविधियों पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लग गई है। इससे वहां शतरंज खिलाड़ियों में सरकार के रवैये पर गुस्सा है।

  • 12 May 2025 3:35 PM IST

    तालिबान ने शतरंज पर लगाया बैन

    अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने शतरंज पर बैन लगा दिया है। इसकी वजह धार्मिक बताई जा रही है। तालिबान ने मनोरंजन और खेल के विभिन्न रूपों का विरोध जारी रखा है। 

  • 12 May 2025 3:32 PM IST

    सेना ने कही ये बड़ी बात

    सेना ने कहा कि हर भारतवासी को हमारा सैल्यूट है, पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।

  • 12 May 2025 3:13 PM IST

    पाकिस्तान के दावे का भारतीय वायुसेना ने नकारा

    भारतीय वायुसेना ने कहा है कि सभी वायुसेना एयर फील्ड चालू हैं, यह बयान DG ISPR के इस दावे के जवाब में दिया गया है कि पाकिस्तान ने भारतीय हवाई अड्डों पर हमला किया है।

Created On :   12 May 2025 12:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story