Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 28 Oct 2025 11:50 AM IST
रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी लुकोइल ने कहा परिसंपत्तियों की बिक्री OFAC विंड डाउन लाइसेंस के तहत की जा रही है।
रॉयटर्स के अनुसार रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी लुकोइल ने कहा परिसंपत्तियों की बिक्री OFAC विंड डाउन लाइसेंस के तहत की जा रही है। यदि आवश्यक हुआ तो कंपनी अपनी अंतर्राष्ट्रीय परिसंपत्तियों के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए लाइसेंस के विस्तार के लिए आवेदन करने की योजना बना रही है।
- 28 Oct 2025 11:30 AM IST
रूस की दूसरी बड़ी तेल कंपनी लुकोइल, अपनी अंतर्राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचेगी
अमेरिकी प्रतिबंधों के दबाव में रूसी तेल कंपनियों का साम्राज्य चरमराने लगा है, रूस की दूसरी बड़ी तेल कंपनी लुकोइल ने कहा है कि वो अपनी अंतर्राष्ट्रीय संपत्तियों की बिक्री करेगी.
- 28 Oct 2025 11:05 AM IST
सीएम स्टालिन ने शुरु किया डीएमके का 'मेरा बूथ, विजयी बूथ' अभियान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने डीएमके का 'मेरा बूथ, विजयी बूथ' अभियान शुरू किया, आपको बता दें आगामी साल में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने है।
- 28 Oct 2025 10:48 AM IST
दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आज क्लाउड सीडिंग की जा सकती है।
देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आज क्लाउड सीडिंग की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक यदि विजिबिलिटी (दृश्यता) ठीक रहती है तो कानपुर से क्लाउड सीडिंग करने वाला विमान उड़ान भरेगा। इसका उद्देश्य कृत्रिम वर्षा के माध्यम से हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों में कमी लाना है, जिससे दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार हो सके। इससे पहले बुराड़ी और खेरा के बीच क्लाउड सीडिंग की परीक्षण उड़ान की जा चुकी है, जिसमें तकनीकी टीमों ने मौसम की परिस्थितियों का मूल्यांकन किया था। बताया जा रहा है कि यह उड़ान सफल रही, जिसके बाद अब वास्तविक प्रयोग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- 28 Oct 2025 10:40 AM IST
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से चक्रवाती तूफान मोंथा को लेकर बातचीत की
मौसम विभाग के मुताबिक,चक्रवाती तूफान मोंथा 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से हवाएं चल सकती हैं। आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात मोंथा के खतरों को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नायडू से फोन पर बात करके चक्रवात से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
- 28 Oct 2025 10:19 AM IST
चक्रवात तूफान ने आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में दी दस्तक
पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के और गहराने के साथ ही चक्रवात तूफान आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में दस्तक दे दी। बीते दिन से छह राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और केरल में भारी बारिश हो रही है।
- 28 Oct 2025 10:09 AM IST
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' से मौसम प्रभावित, ट्रेन सेवाओं पर भी दिखा असर
चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के असर से तमिलनाडु के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में चेंगलपट्टू, चेन्नई, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रानीपेट, तेनकासी, तिरुवल्लुर, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तिरुप्पूर, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, विलुप्पुरम और विरुदुनगर जिलों के कुछ इलाकों में हल्की आंधी, बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है।
- 28 Oct 2025 10:05 AM IST
चक्रवाती तूफान मोंथा से विशाखापत्तनम से जाने वाली करीब 43 ट्रेनें रद्द
चक्रवाती तूफान मोंथा के खतरे को देखते हुए विशाखापत्तनम से जाने वाली करीब 43 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी विशाखापत्तनम से गुजरने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
- 28 Oct 2025 9:50 AM IST
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, पीएसयू बैंक शेयरों में तेजी
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक सेक्टर में बढ़त देखी जा रही थी, जो कि 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।
- 28 Oct 2025 9:49 AM IST
शटडाउन के कारण हजारों अमेरिकी उड़ानों में देरी
अमेरिका में सोमवार को 4,000 से ज़्यादा उड़ानें देरी से शुरू हुई और करीब 118 उड़ानें रद्द कर दी गईं। यह स्थिति पिछले 27 दिनों से चल रहे शटडाउन के कारण पैदा हुई है, जिससे हवाई यात्रा प्रभावित हो रही है। यह देरी देशभर के हवाई अड्डों और हवाई यातायात नियंत्रण टावरों में कर्मचारियों की कमी की वजह से हो रही है।
Created On :   28 Oct 2025 8:00 AM IST












