Breaking News: आज की बड़ी खबरें 4 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Nov 2025 2:35 PM IST
जल्द ही 3 से 4 डिग्री तक नीचे आएगा न्यूनतम तापमान
शहर में रात के वक्त तापमान में जल्द ही गिरावट दर्ज होने वाली है। एक्सपर्ट के अनुसार न्यनूतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी, जिससे रात में सर्दी अब आगे बढ़ने वाली है। दिन का तापमान सामान्य दर्ज होने लगा है। रात का तापमान जो अभी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। वह ठण्डी हवाओं के प्रभाव से सामान्य से कम दर्ज किया गया।
- 4 Nov 2025 2:26 PM IST
नोटिस के बाद भी पेश नहीं किए दस्तावेज डॉ. पॉल्स क्लीनिक का लाइसेंस कैंसिल
नोटिस जारी होने के बाद शास्त्री ब्रिज होम साइंस कॉलेज रोड स्थित पॉल्स एडवांस हेयर एंड स्किन क्लीनिक द्वारा पंजीयन दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
- 4 Nov 2025 2:16 PM IST
जबलपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई महानगरी एक्सप्रेस में पथराव, 1 घायल
जबलपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई महानगरी एक्सप्रेस में शाम को अचानक से पत्थर चलने लगे। पत्थरबाजी की इस घटना में एक यात्री घायल भी हुआ। सतपुला ब्रिज के पास हुई घटना की सूचना ट्रेन के टीटीई ने कंट्रोल रूम में दी, जिसके बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची।
- 4 Nov 2025 2:06 PM IST
260 करोड़ से बनेगा बंदरिया तिराहा फ्लाई ओवर, राज्य सरकार को देना होगा मुआवजा
जिस तरह केन्द्रीय फण्ड से दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर निर्मित किया गया, इसी फण्ड से हवाबाग काॅलेज से बंदरिया तिरहा और ग्वारीघाट रोड पर साईं मंदिर तक 3 किलोमीटर का फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इस फ्लाईओवर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर लोक निर्माण मंत्रालय भोपाल भेजी गई है।
- 4 Nov 2025 1:56 PM IST
सरोवरों को सुंदर बनाने का दावा कर रहे और खुद तालाब किनारे कर रहे कचरे की डम्पिंग
संस्कारधानी को प्रकृति और पूर्वजों से सौगात में मिले तालाबों को सुरक्षित और संरक्षित करने की बातें की जा रही हैं। नगर निगम इनके सौंदर्यीकरण के दावे भी कर रहा है, लेकिन लोग यह देखकर हैरान भी हो रहे हैं कि अधारताल तालाब के किनारे नगर निगम की टीम ही शहर से निकले कचरे को डंप कर रही है।
- 4 Nov 2025 1:46 PM IST
नेशनल इंश्योरेंस ने मृत्यु के बाद भी नहीं दिया पीएम सुरक्षा बीमा का क्लेम
मध्यमवर्गीय व गरीब परिवारों के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू की थी और प्रतिवर्ष खातों से बीमा राशि भी ऑटो डेबिट हो रही है। उसके बाद भी बीमित जब किसी हादसे का शिकार होते हैं तो नाॅमिनी को बीमा कंपनी द्वारा लाभ नहीं दिया जा रहा है।
- 4 Nov 2025 1:36 PM IST
शहर में धमाचौकड़ी मचा रहे डंपर और हाइवा, कई में नंबर तक नहीं
राजस्थान के जयपुर स्थित हरमाड़ा इलाके में सोमवार को ब्रेक फेल होने के कारण तेज रफ्तार हाइवा ने 19 लोगों को असमय ही मौत के घाट उतार दिया। इस भयावह हादसे के बारे में जिसने भी सुना उसका कलेजा कांप गया। आवाज भी उठी कि यहां शहर के भीतरी मार्गों में बेधड़क प्रवेश कर रहे हाइवा और डंपरों की लगातार जांच क्यों नहीं की जा रही है?
- 4 Nov 2025 1:25 PM IST
जीवन से खिलवाड़ है बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना
बाइक अथवा स्कूटी चलाते समय मोबाइल पर बात करना न केवल यातायात नियमों की खुले तौर पर धज्जियां उड़ाना है बल्कि यह मानव जीवन के लिए काल भी साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब कोई व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाता है तो उसका ध्यान भंग हो सकता और पल भर में ही वह हादसे का शिकार हो सकता है।
- 4 Nov 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 04-नवंबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 4 Nov 2025 1:06 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 04-नवंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.32 रुपये प्रति लीटर है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 107.32 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
Created On :   4 Nov 2025 8:00 AM IST












