Breaking News: आज की बड़ी खबरें 4 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Nov 2025 1:36 PM IST
शहर में धमाचौकड़ी मचा रहे डंपर और हाइवा, कई में नंबर तक नहीं
राजस्थान के जयपुर स्थित हरमाड़ा इलाके में सोमवार को ब्रेक फेल होने के कारण तेज रफ्तार हाइवा ने 19 लोगों को असमय ही मौत के घाट उतार दिया। इस भयावह हादसे के बारे में जिसने भी सुना उसका कलेजा कांप गया। आवाज भी उठी कि यहां शहर के भीतरी मार्गों में बेधड़क प्रवेश कर रहे हाइवा और डंपरों की लगातार जांच क्यों नहीं की जा रही है?
- 4 Nov 2025 1:25 PM IST
जीवन से खिलवाड़ है बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना
बाइक अथवा स्कूटी चलाते समय मोबाइल पर बात करना न केवल यातायात नियमों की खुले तौर पर धज्जियां उड़ाना है बल्कि यह मानव जीवन के लिए काल भी साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब कोई व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाता है तो उसका ध्यान भंग हो सकता और पल भर में ही वह हादसे का शिकार हो सकता है।
- 4 Nov 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 04-नवंबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 4 Nov 2025 1:06 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 04-नवंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.32 रुपये प्रति लीटर है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 107.32 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 4 Nov 2025 12:58 PM IST
कर्नाटक: कांग्रेस विधायक हुलप्पा मेटी का निधन, बागलकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे
कर्नाटक: कांग्रेस विधायक हुलप्पा मेटी का निधन, बागलकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे
- 4 Nov 2025 12:27 PM IST
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 1796 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 1796 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
- 4 Nov 2025 12:13 PM IST
निर्वाचन आयोग ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के एक वायरल वीडियो ने सियासी हलचल मचा दी है, वीडियो में कथित तौर पर ललन सिंह द्वारा वोटरों पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है,मामले के तूल पकड़ने के बाद निर्वाचन आयोग ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
- 4 Nov 2025 11:47 AM IST
वेनेजुएला की विपक्षी नेता और 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने मादुरो पर साधा निशाना
वेनेजुएला की विपक्षी नेता और 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा है कि अगर मादुरो को सत्ता से हटा दिया जाता है तो मादुरो के शासन से भागे 80 लाख वेनेजुएलावासियों में से कई अपने देश लौट जाएंगे.
- 4 Nov 2025 11:34 AM IST
टीवीके ने नया वॉलंटियर विंग, 'थोंडर अनी' लॉन्च किया, जो भीड़ को करेगा नियंत्रण
टीवीके ने अपने इवेंट्स और कैंपेन के दौरान भीड़ को अच्छे से मैनेज करने और लोगों की सुरक्षा पक्की करने के लिए एक नया वॉलंटियर विंग, 'थोंडर अनी' लॉन्च किया है। यह कदम 27 सितंबर को करूर में हुई भगदड़ के बाद उठाया गया है, जिसमें विजय के रोड शो के दौरान 41 लोग मारे गए थे और 60 से अधिक घायल हो गए थे। यह पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में से एक थी।
- 4 Nov 2025 11:11 AM IST
वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में निकोलस मादुरो के दिन गिने-चुने बचें -ट्रंप
अमेरिका दुनिया में जंग का एक नया मोर्चा खोल रहा है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में निकोलस मादुरो के दिन गिने-चुने रह गए हैं।
Created On :   4 Nov 2025 8:00 AM IST












