Breaking News: आज की बड़ी खबरें 4 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 4 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।


Live Updates

  • 4 Nov 2025 10:58 AM IST

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों से 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों से 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 32 प्रतिशत यानी 423 उम्मीदवार दागी हैं। इनको मंगलवार तक अपनी अपराध से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करनी है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को अपना ब्योरा तीन बार सार्वजनिक साझा करना होता है। इसकी मॉनिटरिंग आयोग कर रहा है। इसका उद्देश्य चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के आचरण सहित अन्य की जानकारी मतदाताओं को उपलब्ध कराना है। ताकि, निष्पक्ष रूप से मतदान कर सकें।

  • 4 Nov 2025 10:28 AM IST

    चुनावी प्रचार रूकने से पहले एनडीए और महागठबंधन नेताओं की जनसभाएं और रैली

    बिहार विस चुनाव के फर्स्ट फेज की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार थमने से पहले एनडीए के कई बड़े नेताओं की जनसभा और रैली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 3 जनसभा है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभाएं और रोड शो है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना के फतुहा, राघोपुर सहित 4 जगह जनसभा करेंगे।

  • 4 Nov 2025 10:11 AM IST

    बिहार के बाद यह एसआईआर का दूसरा दौर

    देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आज  मंगलवार से शुरू हो गई है,  इनमें नौ राज्य जबकि तीन केंद्रशासित प्रदेश हैं। एसआईआर 4 तारीख को गणना चरण के साथ शुरू होगी और 4 दिसंबर तक चलेगी। चुनाव आयोग 9 दिसंबर को मसौदा सूची जारी करेगा और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। 

  • 4 Nov 2025 10:05 AM IST

    देश के 12 राज्यों में आज से एसआईआर प्रक्रिया शुरु

    तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, गोवा, राजस्थान,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल,गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में आज से एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो गई, इन राज्यों में से चार तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल व प. बंगाल में आगामी साल 2026 में मार्च से मई के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। अन्य राज्यों में दो से तीन वर्षों में विधानसभा चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों में कुल 51 करोड़ वोटर्स हैं।

  • 4 Nov 2025 9:49 AM IST

    हरदोई नाबालिग से रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

    उत्तर प्रदेश में हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश बीपी उर्फ कौशल के पैर में गोली लग गई। आरोपी नाबालिग से रेप के मामले में वांछित था।

  • 4 Nov 2025 9:33 AM IST

    लेबनान के राष्ट्रपति ने सीमा पर तनाव के बीच इजरायल के साथ कूटनीति का आह्वान किया

    राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा कि लेबनान के पास इजरायल के साथ बातचीत करने के अलावा कोई चारा नहीं है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध से पहले कूटनीति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इन बयानों की पुष्टि की गई।

  • 4 Nov 2025 9:03 AM IST

    शशि थरूर के भाई-भतीजावाद वाले आर्टिकल को शहजाद पूनावाला ने बताया साहसिक कार्य

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शशि थरूर के भाई-भतीजावाद वाले लेख पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज मैंने शशि थरूर का एक लेख पढ़ा, जिसमें उन्होंने विस्तार से बताया है कि कैसे भारतीय राजनीति तेजी से एक पारिवारिक व्यवसाय बनती जा रही है।

  • 4 Nov 2025 8:57 AM IST

    भारतीय राजदूत ने अमेरिकी सीनेटर से की मुलाकात, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा

    अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने रिपब्लिकन सीनेटर माइक राउंड्स से मुलाकात कर भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी, नवाचार और व्यापार में सहयोग पर चर्चा की। सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में, राजदूत क्वात्रा ने इस बैठक को बेहद सकारात्मक बताया। क्वात्रा ने आगे कहा, "भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उत्पादक आदान-प्रदान के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर उपयोगी बातचीत हुई। साथ ही, व्यापार और भारत द्वारा अमेरिका से हाइड्रोकार्बन की बढ़ती खरीद पर हमारे वर्तमान द्विपक्षीय सहयोग से भी उन्हें अवगत कराया।"

  • 4 Nov 2025 8:46 AM IST

    बाराबंकी ट्रक और कार की टक्कर में छह की मौत, दो घायल

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार देर रात बिशुनपुर कस्बे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल है।

  • 4 Nov 2025 8:28 AM IST

    फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन इन चीजों से रहते हैं कोसो दूर 'हेल्थ इज वेल्थ' को करते हैं फॉलो

    फिल्म इंडस्ट्री के सुपरमॉडल और फिटनेस गुरु मिलिंद सोमन मंगलवार को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोमन अपने फिटनेस रूटीन के लिए भी जाने जाते हैं, जो न केवल बेहद सरल बल्कि प्रशंसकों को प्रेरित करने वाला भी होता है।

Created On :   4 Nov 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story