'उड़ता तीर' पब्लिक रिएक्शन फर्स्ट हाफ में कॉमेडी, सेकंड हाफ में एक्शन, दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
सिनेमाघर से फिल्म देखकर लौटे दर्शक ने फिल्म को वन-टाइम वॉच बताया। उन्होंने कहा, "मुझे तो यह फिल्म मजेदार लगी और लोगों को इसे एक बार जरूर देखना चाहिए। फिल्म में मुकुल नाम के एक किरदार की एक्टिंग बहुत शानदार थी। सारा अली खान की एक्टिंग इस बार भी मुझे कुछ खास नहीं लगी। हां, आयुष्मान ने मजेदार एक्टिंग की थी।"
एक और दर्शक ने बताया कि उन्हें आयुष्मान का अभिनय मजेदार लगा। उन्होंने कहा, "यह बहुत शानदार फिल्म थी और देखने में भी काफी मजा आया। कॉमेडी के तौर पर देखें, तो फर्स्ट हाफ मजेदार था और एक्शन के लिहाज से देखें, तो सेकंड हाफ अच्छा था। आयुष्मान मेरे फेवरेट है, तो उनकी एक्टिंग मुझे अच्छी लगी थी और सारा अली खान ने भी एक्ट्रेस के तौर पर अच्छा काम किया है। इस बार फिल्म को थोड़ा अलग तरीके से पेश किया है, तो मुझे लगता है कि लोगों को फिल्म देखने में मजा आएगा।"
एक अन्य दर्शक ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, "जिस हिसाब से फिल्म को पेश किया गया है, इसका नाम उड़ता तीर नहीं रखना चाहिए था। इसे वन-टाइम वॉच बोल सकते हैं। फिल्म में पाकिस्तान के बारे में मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। हालांकि, बीच-बीच में फिल्म बोरिंग लग सकती है, लेकिन कॉमेडी की वजह से एंटरटेन होते रहेंगे। फिल्म में, तो सारा अली खान का तो गेस्ट रोल है। उनका ज्यादा काम नहीं है और आयुष्मान कॉमेडी मजेदार अंदाज में करता है, लेकिन इसमें उन्हें सीरियस रोल दे दिया है। अन्य कलाकारों की कॉमेडी अच्छी है। मुझे सेकंड हाफ ज्यादा मजेदार लगा है।"
आखिरी दर्शक ने निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा, "ट्रेलर के हिसाब से फिल्म और भी ज्यादा मजेदार है। फिल्म वाकई सरप्राइजिंग लगी, राइटिंग कमाल की है और हमने जहां-जहां सिचुएशनल कॉमेडी देखी, वह वाकई कमाल की है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं तो निर्देशक को सल्यूट करूंगा कि एक फ्रेश तरीके से उन्होंने फिल्म को पेश किया है। उन्होंने दो एजेंसियों के बीच के टकराव को मजेदार अंदाज में पर्दे पर पेश किया है। हालांकि, फिल्म में कॉमेडी का एलिमेंट डाल देना अपने आप में चैलेंजिंग हो सकता है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
