मानवीय रुचि: कांगो में खाद्य संकट का शिकार हुए 2.5 करोड़ लोग, संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

कांगो में खाद्य संकट का शिकार हुए 2.5 करोड़ लोग, संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में खाद्य संकट गहराता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि कांगो में 2.5 करोड़ (25 मिलियन) से अधिक लोग खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं।

किंशासा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में खाद्य संकट गहराता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि कांगो में 2.5 करोड़ (25 मिलियन) से अधिक लोग खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि कांगो गणराज्य की लगभग 22 प्रतिशत आबादी भोजन की कमी का सामना कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि खाद्य संकट से सबसे अधिक प्रभावित आबादी विस्थापितों और वापस लौटने वाले लोगों की है, जो उत्तरी किवु, इतुरी, दक्षिण किवु, तांगानिका और मेनडोम्बे प्रांत में रहते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि खाद्य असुरक्षा 2025 की पहली छमाही में मौजूदा स्थिति के समान रहेगी।

खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के आपातकालीन कार्यालय के निदेशक रीन पॉल्सन ने कहा, "डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में लाखों लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा की स्थिति अभी भी गंभीर है। हथियारबंद हिंसा और संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा ने ग्रामीण जीवन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे जरूरी कृषि उत्पादन बाधित हुआ है।"

संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन की ओर से हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, सात मिलियन लोग देश में चल रही हिंसा और आपदाओं की वजह से विस्थापित हैं।

-आईएएनएस

एफएम/जीकेटी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Oct 2024 4:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story