यूपी बोर्ड परिणाम मंत्री गुलाब देवी ने छात्रों को दी बधाई, बोलीं- बेटियां आगे हैं तो महिलाएं भी आगे रहेंगी

यूपी बोर्ड परिणाम मंत्री गुलाब देवी ने छात्रों को दी बधाई, बोलीं- बेटियां आगे हैं तो महिलाएं भी आगे रहेंगी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल भी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है।

लखनऊ, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल भी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है।

यूपी बोर्ड परिणाम घोषित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूरे प्रदेश में परीक्षार्थियों के साथ टॉपर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने यूपी बोर्ड के परिणाम पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "महिलाएं आदि शक्ति का एक रूप हैं और उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। चाहे बेटियों के रूप में हों या विद्यार्थियों के रूप में, हमारी लड़कियों ने उल्लेखनीय प्रगति की है और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।"

उन्होंने आगे कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में लड़कों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वो कहती हैं, आज के समय में जो नारी सम्मान चल रहा है, नारियों को अधिकार देने की जो बात हो रही है, उसमें हमारी महिलाएं सबसे आगे रहेंगी। उन्होंने कहा कि जब हमारी बेटियां आगे हैं तो हमारी महिलाएं भी आगे रहेंगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति को कोई झुका नहीं सकता। उनकी शक्ति को कोई कम नहीं कर सकता। प्राकृतिक विधान में भी महिलाओं का जलवा रहा, और यहां पर भी हमारी बेटियों का जलवा है।

बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं सभी 75 जिलों में स्थापित 8,033 केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस वर्ष, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 90.42 और कक्षा 12वीं में 80.38 प्रतिशत दर्ज किया गया।

हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story