यूपी के फतेहपुर में गैस लीक से भीषण ब्लास्ट, 9 लोग झुलसे

यूपी के फतेहपुर में गैस लीक से भीषण ब्लास्ट, 9 लोग झुलसे
यूपी के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद हुए जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 9 लोग झुलस गए। घटना कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव की है, जहां दो कमरों के एक मकान में गैस लीक होने की वजह से अचानक ब्लास्ट हो गया।

फतेहपुर, 18 मई (आईएएनएस)। यूपी के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद हुए जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 9 लोग झुलस गए। घटना कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव की है, जहां दो कमरों के एक मकान में गैस लीक होने की वजह से अचानक ब्लास्ट हो गया।

यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे हुई, जब संतोष लोधी की पत्नी कलावती घर के अंदर रात का खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय, बताया जा रहा है कि गैस का पाइप लीक होने लगा। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद 6 लोग इसकी चपेट में आ गए, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे 3 अन्य लोग भी झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत मलवां मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। 9 में से 8 लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। इन घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कानपुर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पिलखिनी गांव के एक मकान में गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में मकान के अंदर मौजूद 6 लोग और उन्हें बचाने के लिए पहुंचे 3 लोग झुलस गए। कुल 9 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत मलवां मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर तेजी से कानपुर भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि ब्लास्ट सिलेंडर फटने से नहीं, बल्कि गैस लीक होने की वजह से हुआ था। मैं और जिलाधिकारी महोदय दोनों मौके पर पहुंचे थे। हमने मलवां मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से घायलों के इलाज की जानकारी ली है और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है। हादसे की जांच जारी है।

कल्याणपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुमित देव पांडे ने बताया कि सभी गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को विशेष इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि घायलों को कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 May 2026 8:39 AM IST

Tags

Next Story