यूपी के सभी मदरसों में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, छात्रों को राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश

यूपी के सभी मदरसों में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, छात्रों को राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को सभी मदरसों में अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को सभी मदरसों में अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान, देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मदरसों के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ा जाए। मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महान सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।

दानिश अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से मदरसों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रध्वज और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का हर वर्ग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ेगा और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश देगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2026 8:11 PM IST

Tags

Next Story