महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री से मिला राकांपा शरद गुट सांसदों का प्रतिनिधिमंडल, महात्मा फुले - सावित्रीबाई फुले समेत 4 को भारत रत्न देने की रखी मांग

प्रधानमंत्री से मिला राकांपा शरद गुट सांसदों का प्रतिनिधिमंडल, महात्मा फुले - सावित्रीबाई फुले समेत 4 को भारत रत्न देने की रखी मांग
  • महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले समेत 4 को भारत रत्न देने की रखी मांग
  • प्रधानमंत्री से मिला राकांपा शरद गुट सांसदों का प्रतिनिधिमंडल

New Delhi News. राकांपा (शरद) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान राकांपा (शरद) प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से महाराष्ट्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा। इस दौरान राकांपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की कई महत्वपूर्ण शख्सियतों के लिए ‘भारत रत्न’ देने की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में राकांपा (शरद) के सभी 8 सांसद शामिल रहे।

बताया जा रहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई तकरीबन आधे घंटे से ज्यादा की इस मुलाकात में राकांपा (शरद) के सांसदों ने समाज सुधारक महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले,तुकड़ोजी महाराज, अण्णा भाऊ साठे को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। इसके अलावा, राकांपा (शरद) सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के समक्ष स्थानीय और राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाया। सांसद बजरंग सोनवणे ने इस दौरान प्रधानमंत्री से मांग की कि बीड जिले को पानी उपलब्ध कराने के लिए उजनी का पानी माजरा बांध में छोड़ा जाना चाहिए।

राकांपा (शरद) सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में पानी, सड़क, बिजली और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। प्रधानमंत्री ने सांसदों को आश्वस्त किया कि सांसदों की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और समुचित कदम उठाए जाएंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में राकांपा (शरद) की वरिष्ठ नेता व सांसद सुप्रिया सुले, अमर काले, अमोल कोल्हे, निलेश लंके, सुरेश म्हात्रे, बजरंग सोनवणे, धैर्यशील मोहिते पाटिल और भास्कर भगरे शामिल रहे।

Created On :   10 Aug 2026 8:12 PM IST

Tags

Next Story