- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र में 5जी यूज केस...
राज्यसभा: महाराष्ट्र में 5जी यूज केस लेबोरेटरी की संख्या 7, यूनेस्को की सूची में छठ महापर्व को नामित कराने का निर्णय

New Delhi News.भाजपा सांसद विनोद तावड़े के पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने बताया कि सरकार ने नवाचार को बढ़ावा देने और स्वदेशी 5जी एप्लिकेशनों के विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए उद्देश्य से पूरे देश के शैक्षणिक संस्थानों में 100 5जी यूज केस लेबोरेटरी स्थापित की है। इसमें से 7 महाराष्ट्र में स्थापित किए गए हैं।
भारत की 16 सांस्कृतिक विरासत को इस सूची में जगह मिल गई है
यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) सूची में दीपावली को शामिल करने के साथ ही भारत की 16 सांस्कृतिक विरासत को इस सूची में जगह मिल गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने छठ महापर्व को बहुराष्ट्रीय नामांकन के रूप में नामित करने का निर्णय किया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। भाजपा सांसद विनोद तावड़े के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शेखावत ने बताया कि दिसंबर 2025 में दीपावला को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में अंकित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार ने छठ महापर्व को बहुराष्ट्रीय नामांकन के रूप में नामित करने का निर्णय लिया है। तदनुसार, अन्य देशों के साथ-साथ मॉरीशस से भी संपर्क किया गया है, जिसने इस बहुराष्ट्रीय नामांकन में शामिल होने में गहरी रुचि दिखाई।
तावड़े ने सरकार से सवाल किया था कि दीपावली को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में अंकित किए जाने का ब्यौरा किया है। साथ ही उन्होंने भारत द्वारा अंतर-सरकारी समिति के 20वें अधिवेशन की मेजबानी के महत्व के बारे में भी जानकारी मांगी थी। उन्होंने यह पूछा कि छठ महापर्व को वर्ष 2026-27 के मूल्यांकन चक्र हेतु नामांकित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
Created On :   9 Aug 2026 7:08 PM IST










