- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बीएलओ को ऑनलाइन फार्म भरने वाले...
Mumbai News: बीएलओ को ऑनलाइन फार्म भरने वाले मतदाताओं के घर जाना अनिवार्य

Mumbai News प्रदेश में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए ऑनलाइन गणना प्रपत्र (फार्म) भरने वाले मतदाताओं के घरों में जाना अनिवार्य होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से इस बारे में आदेश जारी किया गया है। इसके मुताबिक बीएलओ को एसआईआर का ऑनलाइन फार्म भरने वाले मतदाताओं के घर पर जाकर उनके रहने के बारे में सुनिश्चित करना होगा। घर बंद होने की स्थिति में कम से कम तीन बार जाकर पंजीयन (पंचनामा स्वरूप में) रखना आवश्यक होगा। जिन मतदाताओं की साल 2002 की मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग नहीं हुई होगी, ऐसे मतदाताओं का फार्म (कॉलम 3) में परिवार की जानकारी भरने के बाद बीएलओ को स्वीकार करना होगा।
यह भी पढ़े -सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत, धमकियों के बाद बढ़ाई थी सुरक्षा
बीएलओ पिछली बार यानी साल 2002 के एसआईआर की जानकारी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में फार्म को अस्वीकार नहीं कर सकेंगे। लेकिन संबंधित मतदाताओं को नोटिस मिलने के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा चिह्नित 11 दस्तावेज में से कोई एक कागज जमा करना होगा। एसआईआर के लिए राजनीतिक दलों के कार्यालयों में कैंप लगाने पर सख्त मनाही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी मतदाता पंजीयन अधिकारी, सहायक मतदाता पंजीयन अधिकारी और मतदान केंद्रस्तरीय अधिकारियों को इस निर्देश का प्रभावी रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े -आरोपियों ने अपने भाई के पूरे परिवार को खत्म करने की रची थी साज़िश, पड़ोसी की मदद के महिला और बच्चे की जान
एसआईआर का 97.55 प्रतिशत फार्म बंटा
राज्य में बीएलओ ने कुल 9 करोड़ 78 लाख 54 हजार 49 मतदाताओं में से 9 करोड़ 54 लाख 77 हजार 119 मतदाताओं को गणना प्रपत्र फार्म बांट दिया है। राज्य के 97.55 प्रतिशत मतदाताओं के पास फार्म पहुंच गया है। इसमें से राज्य के 12 जिलों में 100 प्रतिशत मतदाताओं को फार्म वितरित किया जा चुका है। राज्य में अभी तक 7 करोड़ 49 लाख 95 हजार 143 मतदाताओं ने फार्म भरकर जमा कर दिया है। यानी राज्य में 76.64 प्रतिशत वोटरों ने एसआईआर करा लिया है। अब बचे हुए मतदाता 17 अगस्त तक फार्म जमा करा सकेंगे।
Created On :   8 Aug 2026 7:42 PM IST











