- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सुनवाई चल रही है, फिर मोदी ने...
Mumbai News: सुनवाई चल रही है, फिर मोदी ने ‘गद्दार’ सांसदों से मुलाकात क्यों की? : उद्धव ठाकरे

Mumbai News शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिवसेना (शिंदे) के सांसदों से मुलाकात पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के नाम और धनुष-बाण चुनाव चिह्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस बीच बागी सांसदों से प्रधानमंत्री ने मुलाकात क्यों की। ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के कथित आश्वासन 'चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं' को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि यह संदेश किसके लिए था? अमित शाह के लिए, देवेंद्र फडणवीस के लिए या कोर्ट के लिए?
यह भी पढ़े -सोना- चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी, खरीदने का कर रहे हैं प्लान तो जान लें लेटेस्ट रेट
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना (अविभाजित) में 2022 में हुई बगावत के बाद पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री द्वारा बागी सांसदों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि क्या यह सुप्रीम कोर्ट को डराने के कोशिश थी।
यह भी पढ़े -आरोपियों ने अपने भाई के पूरे परिवार को खत्म करने की रची थी साज़िश, पड़ोसी की मदद के महिला और बच्चे की जान
इंस्टाग्राम से देश चलाने का समय : उद्धव ने प्रधानमंत्री मोदी की सोशल मीडिया संवाद शैली पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं कोविड संक्रमण के दौरान फेसबुक लाइव करता था तब मुझपर टिप्पणियां की गईं। अब प्रधानमंत्री युवाओं से नहीं मिलते सिर्फ सोशल मीडिया के जरिये संदेश देते हैं। क्या अब इंस्टाग्राम से देश चलाने का समय आ गया है? उद्धव ने कहा कि प्रधानमंत्री गद्दारों से मुलाकात करते हैं लेकिन युवाओं को नजरअंदाज करते हैं। इस दौरान शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राऊत ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला।
यह भी पढ़े -डोंबिवली में डॉक्टरों पर हमले का मामले में अदालत ने शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे को दी जमानत
Created On :   8 Aug 2026 7:35 PM IST










